Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
gun

इज़राइल ने लेबनान पर दनादन दागे गोले

Posted on October 13, 2023October 13, 2023 By Chhavi Singh

इज़राइली सैन्य बलों ने बुधवार शाम को दक्षिणपूर्व लेबनान में मशीन गन से गोले दागे और बमबारी की। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने दावा किया कि इज़राइली बलों ने हुला अक्ष से सीमा के दोनों किनारों पर फ्लेयर बम तैनात किए हैं। उन्होंने मशीनगन से खियाम शहर के हुला और मेस अल-जबल के गांवों को जोड़ने वाली सड़क को निशाना बनाया है। लेबनान स्थित सशस समूह हिजबुल्लाह द्वारा इस्रइल पर हमास के हमले के समर्थन में रविवार सुबह इस्रइली सैन्य स्थलों की ओर कई मिसाइलें दागने के बाद लेबनानी-इस्रइल सीमा तनाव व्याप्त हो गया, जिसके बाद इस्रइली बलों ने लेबनान के कई दक्षिण-पूर्व क्षेाों में बमबारी और गोलीबारी की। इससे पहले बुधवार को, हिजबुल्लाह ने लेबनानी सीमा के पास अल-जर्दा के इस्रइली सैन्य स्थल पर मिसाइलों से हमला किया और उसने दावा किया कि गोलाबारी के कारण इजरायली बलों के बीच कई लोग हताहत हुए।
दूसरी तरफ इस्रइल के ऊर्जा मंत्री इस्रइल काट्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक हमास आतंकवादी समूह बंधकों को मुक्त नहीं कर देता, तब तक गाजा पट्टी के लिए बिजली, ईंधन या पानी की आपूर्ति नहीं होगी। मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, जब तक इस्रइली के अपहृत लोगों की घर वापसी नहीं हो जाती, तब तक कोई बिजली का स्विच चालू नहीं किया जाएगा, कोई जल हाइड्रेंट नहीं खोला जाएगा और कोई भी ईंधन ट्रक (गाजा) में प्रवेश नहीं करेगा। मानवतावादी और कोई भी हमें नैतिकता का उपदेश नहीं देगा। इस्रइली अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी समूह ने 7 अक्टूबर को अपने हमले के बाद गाजा में 150 लोगों को बंधक बना लिया है। हमले के जवाब में इस्रइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को पूरे गाजा की घेराबंदी का आदेश दिया था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: इज़राइल पर हमास का हमला यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन : बाइडन
Next Post: भारत व फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाने को उत्सुक

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया