Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isrial 2

हमास को कुचल कर तबाह कर देंगे : नेतन्याहू

Posted on October 13, 2023 By Chhavi Singh

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इज़राइल हमास को ‘कुचल देगा और तबाह कर देगा।’ नेतन्याहू ने कहा कि हमास का प्रत्येक सदस्य अब ‘मुर्दा’ है।
नेतन्याहू ने यह बात देर रात टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कही। उन्होंने हमास की ओर से इस्रइल पर किए गए आतंकवादी हमले के बाद इस्रइली विमानों के गाजा की ओर बढ़ने के दौरान यह बात कही। इस्रइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और शीर्ष विपक्षी नेता ने फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ युद्ध की निगरानी करने के लिए युद्धकालीन एकता सरकार बनाने का एक समझौता बुधवार को किया। हमास ने गत शनिवार को इस्रइल पर अचानक हमला किया था जिसके बाद इस्रइल ने युद्ध की घोषणा की और तेज होते युद्ध के बीच अबतक 2,200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस्रइल की सरकार पर हमास के आतंकवादियों का सफाया करने का बेहद दबाव है।
नेतन्याहू ने अपने संबोधन में लोगों पर ढाए गए जुल्मों को बयां किया। उन्होंने कहा, हमने लड़कों और लड़कियों को बंधे हुए देखा, उनके सिरों पर गोली मारी गई थी। पुरुषों और महिलाओं को जिंदा जला दिया गया। युवा महिलाएं के साथ दुष्कर्म किए गए और फिर उनकी हत्या कर दी गई। सैनिकों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए। गाजा में आतंकवादियों ने सैनिकों, पुरुषों, महिलाओं, बच्चों तथा बुजुगरें सहित इस्रइल के कम 150 लोगों को बंधक बना रखा है। हमास ने पिछले पांच दिन में इस्रइल में हजारों रॉकेट दागे हैं। नई एकता सरकार की कैबिनेट केवल युद्ध के मुद्दों पर ध्यान देगी और इसका नेतृत्व नेतन्याहू, वरिष्ठ विपक्षी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ तथा वर्तमान रक्षा मंत्री योव गैलेंट करेंगे।
पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ और एक अन्य सरकारी मंत्री को ‘पर्यवेक्षक’ सदस्यों के रूप में नामित किया गया है। मुख्य विपक्षी नेता यायर लापिद को भी नए मंत्रिमंडल में शामिल होने का आमंतण्रदिया गया है लेकिन उनकी ओर से अबतक जवाब नहीं आया है। इस्रइल गाज़ा पट्टी में लगातार हवाई हमले कर रहा है जिससे कई इलाके मलबे में तब्दील हो रहे हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं जबकि अस्पतालों में जरूरी दवाएं खत्म हो रही हैं। वहीं, ईंधन के खत्म होने की वजह से गाज़ा के इकलौते बिजली संयंत्र को बंद करना पड़ा है जिससे लोगों की परेशानी में और इज़ाफा हो गया।
‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के गाजा में मौजूद अधिकारी मैथियास कान्स ने कहा कि गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा में केवल तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति के लिए ईंधन है। समूह ने कहा कि गाजा में उसके द्वारा चलाए जा रहे दो अस्पतालों में सर्जिकल उपकरण, एंटीबायोटिक्स, ईंधन और अन्य आपूर्ति खत्म हो रही है। कान्स ने कहा, हमारा तीन सप्ताह का आपातकालीन सामान तीन दिनों में समाप्त हो गया है। अल-शिफा के सर्जन जी अबू सिट्टा ने बताया कि 50 मरीजों को सर्जरी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, हर सामान सामाप्त हो रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत व फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को ‘नई ऊंचाइयों’ पर ले जाने को उत्सुक
Next Post: बक्सर : ट्रैक में खराबी से बेपटरी हुई नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस देर से पहुंची!
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया