Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
bp

बीपी की दवा एम्लोडिपाइन उपयोग के लिए सुरक्षित

Posted on October 13, 2023 By Chhavi Singh

एक शोध से यह बात सामने आई है कि उच्च रक्तचाप या रक्तचाप के इलाज के लिए व्यापक रूप से निर्धारित दवा एम्लोडिपाइन मरीजों के लिए खतरनाक नहीं है। इस शोध में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। द लांसेट में प्रकाशित इंपीरियल कॉलेज लंदन और डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में उच्च रक्तचाप के प्रसार के रुझानों के हालिया वैिक विश्लेषण के अनुसार, पिछले 30 वषर्ों में उच्च रक्तचाप से पीड़ित 30-79 वर्ष की आयु के वयस्कों की संख्या 650 मिलियन से बढकर 1.28 बिलियन हो गई है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सटिी प्रेस द्वारा प्रकाशित जर्नल फंक्शन में एक नए पेपर में पाया गया है कि उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए ‘एम्लोडिपिन‘ दवा सुरक्षित है। अमेरिका में नॉर्थ कैरोलाइना में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ रिसर्च में सिग्नल ट्रांसडक्शन प्रयोगशाला के प्रमुख अनंत पारेख ने कहा, फ्रंट-लाइन थेरेपी के रूप में एम्लोडिपाइन को हटाने से उच्च रक्तचाप से होने वाली मौतों में वृद्धि होगी। पारेख ने कहा, अध्ययन बताता है कि एम्लोडिपाइन उच्च रक्तचाप के लिए पहली पंक्ति का उपचार बना रहे। एम्लोडिपाइन एक प्रकार के कैल्शियम चैनल को रोकता है जो रक्त वाहिकाओं पर पाया जाता है। जब कैल्शियम चैनल खुलता है, तो कैल्शियम मांसपेशियों में प्रवेश करता है और उसे संकुचित कर देता है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है।
एम्लोडिपाइन कैल्शियम को अंदर आने से रोकता है, जिससे वाहिका शिथिल हो जाती है और रक्तचाप में कमी आती है। हाल ही में कुछ शोधकर्ताओं ने उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए एम्लोडिपिन के लाभ पर सवाल उठाया था। अध्ययनों से पता चला है कि एम्लोडिपाइन एक अलग प्रकार के कैल्शियम चैनल को सक्रिय कर सकता है, जिसके चलते रक्त वाहिकाओं में परिवर्तन होता है और रोगियों में हृदय विफलता में वृद्धि होती है। उच्च रक्तचाप रोधी दवा के रूप में एम्लोडिपाइन को हटाने से स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, क्योंकि उच्च रक्तचाप एक सामान्य स्वास्थ्य स्थिति है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और ग्लासगो यूनिवर्सिटी की शोध टीमों द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि एम्लोडिपाइन लेने से रोगियों में हृदय विफलता में वृद्धि होने की संभावना नहीं है। शोधकर्ताओं ने पाया कि एम्लोडिपाइन में अद्वितीय रासायनिक गुण होते हैं, जिसके कारण दवा कैल्शियम चैनल सक्रियण की नकल करती है। जब अध्ययन के लेखकों ने इन रासायनिक गुणों को नियंत्रित किया, तो उन्होंने पाया कि एम्लोडिपाइन कैल्शियम चैनलों को सक्रिय नहीं करता है। अध्ययन में कहा गया है कि एम्लोडिपाइन हृदय विफलता या अन्य हृदय संबंधी समस्याओं में वृद्धि से जुड़ा नहीं था।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: पांच वर्षो में 13.5 करोड़ गरीबी से बाहर निकले
Next Post: तमन्ना का 10वीं का वीडियो वायरल, फैंस को उम्र पर हो रहा शक!

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर पुलिस देर से पहुंची?
  • नोएडा में घायल सड़क पर, 112 पर कॉल फिर भी पुलिस लेट!
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस देर से पहुंची!
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया