Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ranchii

रांची : मुख्यमंत्री ने झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का किया अनावरण

Posted on October 13, 2023October 13, 2023 By Chhavi Singh


मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में आयोजित झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शुक्रवार को ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लांच किया गया. मैस्कॉट का नाम जूही रखा गया है, जो हाथी है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएम हेमंत सोरेन, एफआईएच अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, हॉकी के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं.

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि हॉकी की सारी टीम जिस सरल तरीके से इस कार्यक्रम में भाग ले रही है, उससे हमारे मनोबल को ताकत मिलती है. हम खेल को महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देख रहा हूं. हमारी कोशिश है कि भारत में किसी भी खेल की कोई भी टीम बने, वो बिना झारखंड के पूरी न हो.

विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तातो तैयब ने अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि उनके साथ बिताया हुआ पल उनके दिल के करीब है. इंटरनेशनल हॉकी झारखंड के सहयोग से बड़ा काम करेगी. झारखंड एक्सीलेंस ना सिर्फ हॉकी बल्कि सभी स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहा है. झारखंड में इस आयोजन की शोर बहुत दूर तक जाए, ऐसा आयोजन होगा. यह तो बस शुरुआत है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की धरती पर इतना बड़ा इवेंट हो रहा है, उसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हॉकी झारखंड और सभी खिलाड़ियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं.

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: झारखंड : समय पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती ने तोड़ा दम
Next Post: रांची : झारखंड में मिले डेंगू के 21 मरीज, सबसे ज्यादा देवघर में

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर पुलिस देर से पहुंची?
  • नोएडा में घायल सड़क पर, 112 पर कॉल फिर भी पुलिस लेट!
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस देर से पहुंची!
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया