Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi 2

महिलाओं का विकास हमारी प्राथमिकता : योगी

Posted on October 20, 2023October 20, 2023 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सेठ फूल चंद बांग्ला पीजी कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने 177.29 करोड़ रुपए की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं डबल इंजन की सरकार के एजेंडे में हैं। पिछले साढ़े नौ साल के अंदर हमने नए भारत का दर्शन किया है जिसमें किसी के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए उनको आगे लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के अंदर दंगे बंद हो गए हैं। खुशी के साथ यहां त्यौहार मनाए जा रहे हैं। साढ़े नौ वर्षों में देश को बदलते हुए देखा है, वहीं साढ़े छह वर्ष में प्रदेश में परिवर्तन आया है। आज हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। आज के भारत में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा या लिंग के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विास और सबका प्रयास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। जिन्हें विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है उनके लिए नई-नई योजनाएं बन रही हैं। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने यह तय किया है कि एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लेकर आने वाली बेटियों को हम डिप्टी एसपी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न हो इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली धन राशि को हमारी सरकार ने बढ़ा दिया है। इसके तहत मिलने वाली 15 हजार की राशि को बढ़ाकर हमने 25 हजार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: रांची : पूर्व मंत्री रमेश मुंडा की हत्या के आरोपी राजा पीटर को नहीं मिली बेल, NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका
Next Post: वह दिन दूर नहीं जब ड्राइवरों को चलाएंगी कारें

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया