Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pm modii

PM Modi बोले, भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना ऐतिहासिक क्षण

Posted on October 20, 2023October 20, 2023 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में कहा कि भारत की पहली रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना ऐतिहासिक क्षण है। वह यहां विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बेंगलुरु मेट्रो के ‘ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर’ के दो हिस्सों का भी औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है। जिसका हम शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। मोदी ने कहा कि आरआरटीएस के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई जा चुकी है; जब हम अगले 18 महीने में दिल्ली-मेरठ पूर्ण सेवा शुरू करेंगे तब मैं आपके बीच रहूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भारत तभी प्रगति कर सकता है जब राज्य विकसित होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है। देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है। इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है। आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है। आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है। उन्होंने कहा कि आज का भारत एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीतकर दिखाता है। आज का भारत अपने दम पर 5G लॉन्च करता है और उसे देश के कोने-कोने में ले जाता है। आज का भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन करता है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने 150KM तक इसकी (रैपिड रेल) की यात्रा स्वयं भी की। ये सेवा दिल्ली से मेरठ की दूरी को कम कर देगी। इससे पहले मेरठ को 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ जोड़ा जा चुका था। 12 लेन का एक्सप्रेस हाईवे उत्तर प्रदेश में होना कभी सपना हुआ करता था लेकिन मोदी है तो मुमकिन है। जिस दूरी के लिए 4 घंटे लगते थे आज मात्र 45 मिनट में इस दूरी को तय किया जा सकता है। अब रैपिड रेल के प्रारंभ होने के साथ दिल्ली मेरठ के बीच की दूरी को उसी रूप में कम करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्यों में अन्य देश हमसे काफी आगे था लेकिन अब हम उनके बराबर ही नहीं पहुंचे हैं बल्कि हम जल्द ही उनसे आगे निकलेंगे। 2-3 वर्ष में भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में से दूसरी सबसे बड़ी मेट्रो सिस्टम बनने जा रहा है। नमो भारत इस अमृतकाल में नया और टिकाऊ भविष्य बनने में हमारी मदद करेगा।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में मजदूरों के न्यूनतम वेतन में इजाफा
Next Post: मानव रहित परीक्षण यान को भेजने की उल्टी गिनती शुरू

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया