Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
cricket

विश्वकप : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया

Posted on October 21, 2023 By Chhavi Singh

सालमी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर (163) और मिशेल मार्श (121) की शतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 203 गेंद में 259 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्वकप के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान को 62 रन से शिकस्त दी। आस्ट्रेलिया की यह चार मैचों में दूसरी जीत है जबकि पाकिस्तान की यह दूसरी हार है।


मैन ऑफ द मैच वॉर्नर ने 124 गेंद की पारी में 14 चौके और नौ छक्के लगाकर पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चौथी और वनडे में कुल 21वीं शतकीय पारी खेली। मार्श ने अपनी दूसरी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और नौ छक्के जड़े। आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 367 रन बनाने के बाद एडम जम्पा (53 रन पर चार विकेट) और मार्कस स्टोइनिस (40 रन पर दो विकेट) की अगुआई में शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान की पारी को 45.3 ओवर में 305 रन पर समेट दिया।


पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (70) और अब्दुल्ला शफीक (64) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े। बड़े लक्ष्य के दबाव में मोहम्मद रिजवान (46) और सऊद शकील (30) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकें। लक्ष्य का पीछा करते हुए शफीक और इमाम ने पाकिस्तान को ठोस शुरुआत दिलायी। दोनों ने शुरुआती 10 ओवर में संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद कुछ करारे प्रहार किए।


इस बीच 12वें ओवर में पैट क¨मस (62 रन पर दो विकेट) की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी सीन एबोट ने शफीक का कैच टपका दिया और गेंद छह रन के लिए चली गयी। इमाम ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर जम्पा के खिलाफ चौका जड़ा जिससे पाकिस्तान के रनों का शतक पूरा हुआ। अगले ओवर में मैक्सवेल के खिलाफ शफीक ने एक रन और इमाम ने चौके के साथ अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया।
विकेट की तलाश में कप्तान क¨मस ने गेंद स्टोइनिस को थमाई और इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर शफीक की 61 गेंद में सात चौके और दो छक्के जड़ित पारी का अंत करने के बाद आने अगले ओवर में इमाम को पैवेलियन की राह दिखायी। इमाम ने 71 गेंद में 10 चौके लगाए। कप्तान बाबर आजम (18) ने हालांकि क्रीज पर आते ही स्टोइनिस के खिलाफ दो चौके के साथ आक्रामक तेवर दिखाए लेकिन जम्पा की गेंद को वह क¨मस की हाथ में खेल बैठे।


पाकिस्तान ने 30वें ओवर में शकील के चौके से 200 रन पूरे किए। रिजवान ने ग्लेन मैक्सवेल तो वही शकील ने मिशेल स्टार्क (65 रन पर एक विकेट) के खिलाफ दो चौके लगाकर जरूरी रन गति को ज्यादा नहीं बढ़ने दिया। क¨मस ने 35वें ओवर में शकील की पारी को खत्म कर रिजवान के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 48 गेंद में 57 रन की साझेदारी को भी तोड़ा। क्रीज पर आए इफ्तिखार अहमद (26) ने क¨मस के ओवर में दो छक्के और स्टोइनिस के खिलाफ एक छक्का लगाकर आस्ट्रेलियाई खेमे की चिंता बढ़ा दी लेकिन जम्पा ने अपनी फिरकी में उन्हें और रिजवान को फंसा कर पगबाधा किया।

खेल

Post navigation

Previous Post: वायुसेना में जाना चाहते थे अमिताभ, लंबी टांगों के चलते हुए रिजेक्ट
Next Post: जीत की राह पर लौटने उतरेंगे इंग्लैंड और द. अफ्रीका

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया