Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
aljimer

आंत विकार से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर का खतरा अधिक

Posted on October 24, 2023 By Chhavi Singh

अनुसंधानकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि आंत विकार से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर होने का खतरा अधिक हो सकता है। इस अध्ययन के परिणामों से तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार का पहले ही पता लगाने में मदद मिल सकती है और नए उपचार संभव हो सकते हैं।अल्जाइमर रोग स्मृति लोप (डिमेंशिया) का सबसे प्रचलित रूप है। यह स्मृति और सोचने की क्षमता को नष्ट कर देता है।
अध्ययन में शामिल अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसका कोई ज्ञात उपचार नहीं है और 2030 तक इससे 8.2 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं। पिछले अवलोकन संबंधी अध्ययनों में भी अल्जाइमर और आंत विकारों के बीच संबंध की बात कही गई थी, लेकिन इन संबंधों का आधार स्पष्ट नहीं था। ऑस्ट्रेलिया स्थित एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (ईसीयू) के अनुसंधानकर्ताओं ने अब अल्जाइमर और कई आंत विकारों के बीच आनुवंशिक संबंध की पुष्टि करके इन संबंधों को लेकर नयी जानकारी प्रदान की है। नए अध्ययन के परिणाम पत्रिका ‘कम्युनिकेशंस बायोलॉजी’ में प्रकाशित हुए हैं। इमैनुएल अडेवुई के नेतृत्व वाली टीम ने कहा कि यह अल्जाइमर और आंत संबंधी विकारों के बीच आनुवंशिक संबंध का पहला व्यापक मूल्यांकन है।
अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अल्जाइमर और आंत विकार वाले लोगों में जीन समान होते हैं, जो कई कारणों से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘इससे इन स्थितियों के कारणों के बारे में हमारी समझ में सुधार होता है और बीमारी का संभावित रूप से पहले पता लगाने तथा नए उपचार विकसित करने के लिए जांच के नए लक्ष्यों की पहचान होती है।’

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: वंचितों के ‘शोषण’ में लीगल सिस्टम भी जिम्मेदार : चंद्रचूड़
Next Post: दशहरा की तैयारी पूरी, राजधानी में रावण का सुरक्षा घेरा कड़ा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया