Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
war

इजरायली युद्धक विमानों ने समूचे गाजा में किए हमले

Posted on October 24, 2023October 24, 2023 By Chhavi Singh

इजरायली युद्धक विमानों ने सोमवार तड़के पूरे गाजा के अलग-अलग इलाकों में हमले किए। इसमें वह क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां फिलस्तीनी नागरिकों को शरण लेने के लिए कहा गया था। यह हमला फिलिस्तीन के हमास शासित क्षेत्र में मानवीय सहायता की एक और खेप ले जाने की अनुमति दिये जाने के बाद किया गया।
माना रहा है कि इस्रइल सात अक्टूबर को हमास के अप्रत्याशित हमले की प्रतिक्रिया के रूप में गाजा में जमीनी आक्रमण शुरू करने की तैयारी में है। सीमा पर टैंक और हजारों सैनिक लामबंद हो चुके हैं। इस्रइल का कहना है कि उसने अगले चरण में सैन्य जोखिम को कम करने के लिए हवाई हमले बढा दिए हैं। दोनों पक्षों में जारी संघर्ष के बीच क्षेत्र में बड़े पैमाने पर युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में इस्रइली युद्धक विमानों ने सीरिया, लेबनान और इस्रइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कई ठिकानों को निशाना बनाया है। उसका चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के साथ भी अक्सर आमना-सामना होता रहा है। हिज्बुल्ला के पास हजारों रॉकेट हैं।
मौजूदा युद्ध के दौरान इस्रइल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर आम नागरिक थे, जो हमास के शुरुआती हमले के दौरान मारे गए। वहीं, बच्चों, महिलाओं समेत कम से कम 212 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले जाया गया। मानवीय सहायता की पहली खेप पहुंचने से कुछ घंटे पहले हमास ने शुक्रवार को दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में 4,600 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें एक अस्पताल में विस्फोट से मारे गए लोगों की संख्या भी शामिल है। फिलिस्तीनियों के लिए राहत सामग्री को लेकर 20 ट्रकों का एक काफिला शनिवार को गाजा में दाखिल हुआ। इसके बाद, इस्रइल ने रविवार को गाजा में 15 ट्रकों में राहत सामग्री लेकर आए दूसरे काफिले को भी अनुमति दी। ट्रकों का काफिला मिस्र से राफा क्रॉसिंग के जरिए दाखिल हुआ। फिलिस्तीनी नागरिक मामलों के लिये जिम्मेदार इजराइली रक्षा निकाय सीओजीएटी ने कहा कि सहायता में पानी, भोजन और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है और गाजा पहुंचने से पहले इजराइल द्वारा इसका निरीक्षण किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पीएम को मिले उपहारों की नीलामी में राम दरबार की प्रतिमा भी शामिल
Next Post: आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को मोदी ने बधाई दी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया