Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
sriram

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को

Posted on October 26, 2023 By Chhavi Singh

अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में राम लला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को मिलकर श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने का निमंतण्रदिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो गया है और दशहरा के दिन से ही पूजा पाठ शुरू हो गया है, जो जनवरी तक चलेगा। जनवरी में ही राम लला विराजमान की स्थापना की जाएगी। जनवरी से ही राम मंदिर आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी तय की गई है। 14 जनवरी से राम मंदिर में अखंड पाठ शुरू हो जाएगा, जो 24 जनवरी तक चलेगा। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री के कर कमलों से होगा। यह बात ट्रस्ट की तरफ से पहले भी आ चुकी है। बुधवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से मिलकर आधिकारिक तौर पर उन्हें न्यौता दिया है। आज ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्र, तेजावर मठ के शंकराचार्य जगद्गुरु मतवाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव महाराज ने प्रधानमंत्री के आवास जाकर उन्हें निमंतण्रपत्र सौंपा।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझे मिलने आए। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने का निमंतण्रदिया है। मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर साक्षी बनूंगा। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच अगस्त, 2020 को मंदिर का शिलान्यास किया था। अब उन्हीं के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। हालांकि मंदिर का निर्माण पूरा होने में अभी लगभग एक साल और लगेगा।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: झारखंड में एक और अंतरराष्ट्रीय मैच, इस स्टेडियम में होगा पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर मैच
Next Post: लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम कर सकता है सिर्फ 25 मिनट का व्यायाम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया