Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
akshya omg2

‘ओएमजी 2’ दूसरे सप्ताह में यानी 10वें दिन फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये का किया बिजनेस

Posted on August 21, 2023August 21, 2023 By Chhavi Singh

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं. ‘ओएमजी’ की ही तरह इस फिल्म का भी ताना बाना बुना गया है. फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है और इसका बजट करीब 50 करोड़ रुपये था.
अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म धीरे धीरे दर्शकों के बीच पकड़ बना रही है और दूसरे सप्ताह में रविवार को यानी 10वें दिन फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. शनिवार के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 20 प्रतिशत का उछाल दिखा.
अक्षय कुमार की फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में फिल्म 114.31 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 142 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. फिल्म ने ओवरसीस से 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, सोमवार को फिल्म शुरुआती कमाई 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.
फिल्म ‘ओमएमजी 2’ ने अपने बजट से डबल की कमाई कर ​ली है और यही अक्षय की फिल्मों की स्ट्रेटजी रहती है. अक्षय के लिए फिल्म का सफल रहना इसलिए भी अच्छा है क्योंकि उनकी साल की शुरुआत बेहद खराब रही थी. उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ डिजास्टर साबित हुई थी.
अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को रिलीज हुई थी और इसमें इमरान हाशमी, ​डायना पेंटी और नुसरत भरुचा ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक थी और दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया था. ‘सेल्फी’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 2.55 करोड़ रुपये रहा था. वहीं, फिल्म का कुल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपये रहा था.

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को दिया बड़ा झटका
Next Post: कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण रोकने की थी कोशिश, कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए कर दिया था कुर्सी का त्याग : शाह

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया