Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
pramod tiwari

कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को दिया बड़ा झटका

Posted on August 21, 2023 By Chhavi Singh

लखनऊ। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा झटका दिया है। उनको कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू को अध्यक्षी पद से हटाये जाने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फिर भी कमेटी में उत्तर प्रदेश का दबदबा बढ़ गया है। इसकी वजह है पूरे गांधी परिवार को वर्किंग कमेटी में जगह मिलना। नई वर्किंग कमेटी में अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद पहले की तरह कमेटी में मौजूद रहेंगे, जबकि सीडब्ल्यूसी से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्य पीएल पुनिया और लल्लू सिंह को भी इस बार वर्किंग कमेटी में जगह नहीं मिली है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपालन ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा कह तो इसमें कई नाम चौकानें वाले रहे। इसमें उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकीं और अभी तक आमंत्रित सदस्य रहीं प्रियंका गांधी को वर्किंग कमेटी में जगह दी गई है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सलमान खुर्शीद को फिर से शामिल किया गया है। इंचार्ज के रूप में राजीव शुक्ला बरकरार हैं। अब तक विशेष आमंत्रित सदस्य रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह और पीएल पुनिया को जगह नहीं मिली है। मालूम हो कि कांग्रेस के करीब 1256 प्रांतीय कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सक्रिय सदस्य हैं। आठ पीसीसी सदस्य पर एक एआईसीसी चुने जाते हैं। इन्हीं सदस्यों को सीडब्ल्यूसी में जगह मिलती है।

राज्य, उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है एशिया कप का 16वां सीजन
Next Post: ‘ओएमजी 2’ दूसरे सप्ताह में यानी 10वें दिन फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये का किया बिजनेस

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया