Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
virat 2

सोशल मीडिया पर पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने विराट कोहली को दी बधाई

Posted on November 6, 2023November 6, 2023 By Sanchar Times News

विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में एकदिवसीय करियर का 49वां शतक लगाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने बधाई दी। कोहली की 121 गेंद में 10 चौकों की मदद से खेली गई 101 रन की पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 326 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका 27.1 ओवर में 83 रन पर ढेर हो गया। कोहली विश्व कप में शानदार लय में है। उन्होंने इस दौरान दो शतकों और चार अर्धशतकों के साथ 108.60 के औसत से 543 रन बनाये है। सोशल मीडिया पर पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने कोहली को इस उपलब्धि पर बधाई दी। वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर इयान बिशप:विरासत, अपने 35 वें जन्मदिन पर 49 वां शतक बनाकर विराट कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।

खेल के दो महान खिलाड़ी। मोहम्मद कैफ: ‘देश की धड़कन’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी फिटनेस, बल्लेबाजी और बड़े स्कोर का पीछा करने के तरीके को फिर से परिभाषित किया है। सचमुच सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक।’’ शिखर धवन: विराट को आपने जन्मदिन पर 49 वां वनडे शतक बनाने के लिए बधाई। भारत को गौरवान्वित करते रहें। वीवीएस लक्ष्मण: भारतीय टीम का अविश्वसनीय प्रदर्शन है। रोहित की शानदार शुरुआत, श्रेयस अय्यर का अद्भुत योगदान और विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर अपने सभी प्रशंसकों को शानदार तोहफा दिया। अपने 49 वें वनडे शतक तक पहुंचने के लिए एक शानदार दिन। रविंद्र जडेजा के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका पर भारी पड़े। शानदार दिन की बधाई।

अनिल कुंबले: भारतीय टीम की कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी। कोहली ने जन्मदिन पर यादगार उपलब्धि हासिल की। वेंकटेश प्रसाद:भारतीय टीम का शानदार खेल, चुनौतीपूर्ण विकेट पर ‘किंग’ कोहली का ‘मास्टरक्लास’ था। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया। जडेजा को खेलना लगभग नामुमकिन था। आठ में आठ जीत के बाद तीन और मैच बचे है।’’ अफगानिस्तान के राशिद खान: एकदिवसीय में 49 वां शतक, शानदार। कोहली को बधाई।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: वर्ल्ड कप : भारतीय टीम की लगातार 8वीं जीत
Next Post: सर्दियों में ऐसे स्ट्रांग करें अपनी इम्यूनिटी, आदतों में बदलाव कर फिट और एनर्जेटिक बने रहेंगे आप

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया