Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
maharhatra

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री की बेटी, पुत्रवधू के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Posted on November 21, 2023 By Sanchar Times News

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले उन्हें 2021 में ‘क्लीन चिट’ देने वाली एजेंसी की आंतरिक मसौदा रिपोर्ट कथित तौर पर लीक होने के सिलसिले में उनकी बेटी पूजा और पुत्रवधू राहत के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल एक पूरक आरोपपत्र में, एजेंसी ने पूजा को ‘सह-षड्यंत्रकारी’ करार दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि पूजा ने मसौदा रिपोर्ट हासिल करने के लिए एजेंसी के उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी को रित देने के वास्ते देशमुख के वकील आनंद दिलीप डागा को कथित तौर पर निर्देश दिया था और साजोसामान उपलब्ध कराया था। सीबीआई का आरोप है कि देशमुख के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच में व्यवधान डालने के लिए रिपोर्ट 29 अगस्त 2021 को मीडिया को लीक की गई थी। उच्च न्यायालय ने मुंबई में रेस्तरां और बार से करोड़ों रुपये की जबरन वसूली करने के आरोपों की जांच का सीबीआई को निर्देश दिया था। ये आरोप मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ लगाये थे। मीडिया को लीक की गई रिपोर्ट में कथित तौर पर यह उल्लेख किया गया है कि ‘अनिल देशमुख ने कोई सं™ोय अपराध नहीं किया गया है।’ एजेंसी ने अपने उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और देशमुख के वकील डागा को रिपोर्ट लीक होने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और उन्हें 2021 में आरोपित किया गया।
साजिश की जांच जारी रखते हुए सीबीआई ने दो साल बाद अपना पूरक आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें देशमुख के दूर के एक रिश्तेदार–विक्रांत देशमुख–और सयाजीत वयाल नाम के एक व्यक्ति को पूजा एवं राहत के साथ आरोपित किया गया है। सभी आरोपियों ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाये गए आरोपों से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें इसमें फंसाया गया है।
आरोपपत्र दाखिल करने से पहले सीबीआई ने उनसे पूछताछ की थी लेकिन उन्हें कभी भी हिरासत में नहीं लिया गया। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने यहां स्थित विशेष सीबीआई अदालत के जरिये अमेरिका को एक अनुरोध पत्र भेजकर आरोपियों के ‘ईमेल डम्प’ मांगे हैं। ‘ईमेल डम्प’ एक निजी ईमेल सर्वर है, जहां राजनीतिक नेता शर्मिंदगी का सबब बनने वाले, अवांछित ईमेल यह उम्मीद करते हुए संग्रहित करते हैं कि देश का कानून वहां लागू नहीं होने के कारण उसे कोई ढूंढ़ नहीं पाएगा। एजेंसी का आरोप है कि पूजा ने डागा को प्राथमिक जांच और प्राथमिकी से जुड़े दस्तावेज अवैध रूप से हासिल व लीक करने के निर्देश दिये थे। एजेंसी का आरोप है, ‘व्हाट्सएप ग्रुप ‘टीम एंड ए’ और ‘इनर सर्कल’ में व्हाट्सएप पर बातचीत से पता चला कि यहां तक कि सीबीआई जांच के खिलाफ वीडियो सामग्री, ट्वीट और तस्वीर वाले बैनर बनाने के लिए पच्रे, नारे और ¨पट्रआउट की डिजाइ¨नग भी पूजा देशमुख के निर्देश पर की गई थी।’ सीबीआई ने रिपोर्ट लीक करने की साजिश में देशमुख की पुत्रवधू राहत देशमुख की कथित भूमिका भी पाई है।

Post Views: 2
महाराष्ट्र

Post navigation

Previous Post: विशाखापत्तनम में आग लगने से 35 नौकाएं जलकर राख
Next Post: यमुना में गंदगी को लेकर एलजी का सरकार पर हमला

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया