Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 3

स्कूल बसों पर रुख बताए सरकार : दिल्ली हाईकोर्ट

Posted on November 21, 2023 By Sanchar Times News

दिल्ली हाईकोर्ट ने करीब 360 स्कूल बसें मुहैया करने की एक याचिका पर सोमवार को शहर की सरकार को अपना रुख बताने को कहा। यह याचिका, उत्तर-पूर्वी जिले में कई सरकारी स्कूलों में पढाई कर रहे छात्रों को अन्य जिलों में स्थित स्कूल पहुंचाने और वापस लाने की व्यवस्था करने के वास्ते दायर की गई है। गैर सरकारी संस्था सोशल जूरिस्ट की याचिका में आरोप लगाया गया है कि उत्तर-पूर्वी जिले में सरकारी स्कूल पूर्णकालिक शिक्षा नहीं प्रदान कर रहे हैं क्योंकि ये दिन में केवल दो घंटे या एक-एक दिन के अंतराल पर संचालित किये जा रहे हैं।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी किया और दिल्ली सरकार के वकील को निर्देश प्राप्त करने के लिए वक्त दिया। पीठ की सदस्य न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्ण ने कहा कि याचिकाकर्ता बच्चों के जिले में स्कूल भवन का निर्माण कार्य जारी रहने के कारण उन्हें अन्य स्कूलों में भेजने के लिए केवल 367 बसें मांग रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने कहा कि उत्तर-पूर्वी जिले में स्कूलों की प्रत्येक कक्षा में 45 से लेकर 190 छात्र हैं, जबकि नियम के मुताबिक 40 छात्र ही होने चाहिए। याचिका में कहा गया है कि उत्तर-पूर्वी जिले खजूरी, सभापुर, सोनिया विहार और करावल नगर आदि इलाकों में कुछ सरकारी स्कूल केवल दो घंटे संचालित हो रहे हैं या एक-एक दिन के अंतराल पर खुलते हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 नवम्बर को होगी।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला
Next Post: पीएम पहुंचे थे ड्रेसिंग रूम, भावुक शमी ने कहा नहीं था हमारा दिन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया