Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
sleeping

तमाम कोशिशों के बाद भी सुबह उठने में होती है परेशानी, इन टिप्स की मदद से मिनटों में खुल जाएगी नींद

Posted on November 29, 2023November 29, 2023 By Chhavi Singh

कहते हैं कि सफल लोगों की पहचान सुबह समय से उठना होती है। सुबह जल्दी उठने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन सुबह के समय उठना तो सभी चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से ऐसा नहीं हो पाता है। तो वहीं कुछ लोग अलार्म लगाकर सोते हैं। लेकिन जब दूसरे दिन अलार्म बजता है, तो आलस के कारण हम नहीं उठ पाते हैं। वहीं अलार्म भी बजते-बजते बंद हो जाता है। बता दें कि सुबह न उठने का सबसे बड़ा कारण आलस होता है। जो हमको सुबह जल्दी उठने से रोक देता है।

वहीं सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी उठना किसी मुश्किल काम से कम नहीं है। हांलाकि सुबह उठने के कई फायदे होते हैं। सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर पूरा दिन एनर्जी से भरपूर होता है। इसके अलावा यह सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग खुद भी सुबह जल्दी उठते हैं और परिवार के अन्य लोगों को भी सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप भी सुबह जल्दी उठने की कोशिश करते हैं, लेकिन आलस के कारण नहीं उठ पाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सुबह जल्दी उठने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं। सुबह जल्दी उठने के टिप्स न खाएं देर रात खाना अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो रात में देर से खाना खाने से परहेज करें।

साथ ही हो सकता है कि आपके पेट में कुछ हलचल हो, जिससे कि आपको नींद नहीं आएगी। ऐसे में जब आप समय से सो नहीं पाएंगे, तो सुबह जल्दी उठ भी नहीं पाएंगे। न करें फोन का इस्तेमाल अगर आप देर रात तक फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि अगर आप रात में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी नींद का समय आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए सोने से करीब 2 घंटे पहले से फोन का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। इससे आपको अच्छे और बेहतर नींद आएगी।

साथ ही जब आप समय पर सोएंगे तो सुबह उठने में भी परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही सोने के दौरान फोन का इंटरनेट बंद करके सोना चाहिए। जिससे फोन पर आने वाले मैसेज आदि से आपकी नींद खराब न हो। बायलॉजिकल क्लॉक आपको बता दें कि जब आप एक समय पर सोते हैं और एक ही समय पर जागते हैं, तो इस समय की बायलॉजिकल क्लॉक को आदत हो जाती है। ऐसे में यह रुटीन फॉलो न करने पर आपको उबासी आने लगती है और अगले दिन अपने समय पर आंख खुल जाती है। इसलिए प्रयास करें कि कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। ऐसे भगाएं आलस अगर आप भी सुबह जल्दी उठ जाते हैं और फिर दोबारा सोने लगते हैं, तो आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए। क्योंकि अगर आप सुबह उठने के बाद बिस्तर पर ही रहते हैं, तो आपको फिर से नींद आना लाजमी है। ऐसे में आप उठने के बाद कमरे की लाइट जला सकते हैं, क्योंकि लाइट की रोशनी से नींद धीरे-धीरे चली जाएगी। या फिर आप उठने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं, इससे आप आपको दोबारा नींद नहीं आएगी। इन बातों का रखें खास ख्याल सुबह समय से उठना और खुशी से उठना इस बात पर निर्भर करता है कि आप रात में किस तरह से सोते हैं। अगर आप रात में चैन की नींद लेना चाहते हैं, तो आप अपने कमरे को पर्याप्त ठंडा रखें, कंफर्टेबल कपड़े पहने और बिना किसी टेंशन के सोएं। वहीं रात में ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आपका पेट ज्यादा भारी होगा, तो आपको सोने में दिक्कत होगी।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: चाहे वह 26/11 हो या कोई अन्य महत्वपूर्ण अवसर – यह हमेशा (कांग्रेस) परिवार के लिए सबसे पहले मनोरंजन होता है : हिमंत बिस्वा सरमा
Next Post: सीएए को लेकर शाह ने फिर भरी हुंकार, बोले- इसे कोई नहीं रोक सकता, हम लागू करेंगे

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया