Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
polution

झारखंड के कारखानों से रोजाना निकलती है 9000 टन राख

Posted on December 4, 2023 By Chhavi Singh
  • प्रदूषण बोर्ड की चुप्पी: झारखंड के कई जिलों में प्रदूषण का इंडेक्स 70 डेसीबल कर चुका है पार


प्रदूषण के मामले में झारखंड भी दिल्ली के साथ कदम ताल करता हुआ नजर आ रहा है. राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए इस पर नियंत्रण कर पाना चुनौती बन गई है. हाल यह है कि राज्य के निजी और सरकारी उपक्रमों की फैक्ट्रियों से रोजाना 9000 टन से अधिक राख निकलती है. इस कारण राज्य के चार जिले धनबाद, रामगढ़, चाईबासा और सरायकेला-खरसांवा की स्थित काफी गंभीर हो गई है. इन जिलों में प्रदूषण का इंडेक्स 70 डेसीबल पार कर चुका है. इस वजह से स्थिति गंभीर हो गई है. धनबाद का इंडेक्स 78.63 तक पहुंच गया है. झारखंड के शेष जिलों का इंडेक्स 60 से कम है. 70 डेसीबल तक इंडेक्स जाने की स्थिति को गंभीर माना जाता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन का पालन नहीं

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा है. गाइडलाइन के अनुसार राख का डिस्पोजल सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण दामोदर, नलकरी, बराकर और स्वर्णरेखा नदी प्रदूषित हो गई है. बोर्ड ने कहा था कि डिस्पोजल ऐश (राख) पांड (तालाब) में होना चाहिए. इसका भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है.

झारखंड में बढ़ रहा प्रदूषण

झारखंड के विभिन्न शहरों में बेंजिन, सल्फर डाईऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि होती जा रही है. सबसे भयावह स्थिति कोयलांचल की है. कोयलांचल में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 2000 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक हो गई है. पार्टिकुलेट मैटर (धूलकण सहित अन्य धातू) की मात्रा खतरे के निशान से 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर अधिक है. ओजोन की मात्रा 6.7 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आंकी गई है. अगर ओजोन की मात्रा में वृद्धि हुई तो ऑक्सीजन में कमी हो जाएगी.

झारखंड के 80 उद्योग सबसे अधिक प्रदूषित

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने झारखंड में 80 उद्योगों को सबसे अधिक प्रदूषित माना है. इसमें कॉस्टिक सोडा की एक, 18 थर्मल पावर प्लांट, एक डिस्टलरी, तीन आयरन स्टील प्लांट, 48 स्पंज आयरन इंडस्ट्रीज, छह सीमेंट फैक्ट्री और दो कॉपर इंडस्ट्रीज शामिल हैं. बावजूद इसके इन उद्योगों को कन्सेंट टू ऑपरेट दिया गया है.

ये इंडस्ट्रीज हैं सबसे प्रदूषित

ग्रासिम इंडस्ट्रीज व कैप्टिव पावर प्लांट- रेहला पलामू, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज व कैप्टिव पावर प्लांट- छोटामूरी,तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट : ललपनिया, बोकारो, बोकारो थर्मल पावर स्टेशन : बोकारो,चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन : चंद्रपुरा, बोकारो,बोकारो पावर सप्लाई : बोकारो स्टील सिटी, मैथन पावर लिमिटेड : मैथन धनबाद,टाटा पावर लिमिटेड : पूर्वी सिंहभूम, थर्मल पावर, आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज : गम्हरिया, खरसांवा, कोडरमा थर्मल पावर : कोडरमा, डिवाइन विद्युत लिमिटेड : सरायकेला-खरसांवा,टाटा स्टील वेल्ट बोकारो : 20 मेगावाट थर्मल पावर, इंलैंड पावर : गोला : थर्मल पावर,मोनीडीह कैप्टिव पावर प्लांट : धनबाद,इंडस्ट्रीयल एनर्जी लिमिटेड : जमशेदपुर, थर्मल पावर.इंपेरियल फास्टनर : कथरा बोकारो, थर्मल पावर,अंकुर बायो केमिकल्स लिमिटेड : धुबी, स्पांज आयरन, बोकारो स्टील : आयरन एंड स्टील प्लांट, टाटा स्टील : जमशेदपुर, आयरन एंड स्टील, इलेक्ट्रो स्टील : सियालजोरी, आयरन एंड स्टील प्लांट, बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड : चांडिल,बलाह स्टील : आदित्यपुर, स्पंज आयरन,आधुनिक एलोयस एंड पावर : कांड्रा, सरायकेला-खरसांवा, खरसांवा, नीलांचल आयरन एंड पावर, कांड्रा : सरायकेला, स्पंज आयरन,रूंगटा माइंस : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन, कोहिनूर स्टील : बंसा, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन, एएमएल स्टील : कोलेबिरा: स्पंज आयरन इमार एलोयस : चौका, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन,बालाजी इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग लिमिटेड : पश्चिमी सिंहभूम, स्पंज आयरन. सिद्धी विनायक मेटकॉम : चौका, सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन जयमंगला स्पंज आयरन, कुर्ली : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन, समृद्धि स्पंज आयरन : सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन,साईं स्पंज आयरन : पश्चिमी सिंहभूम, स्पंज आयरन,शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड : पूर्वी सिंहभूम, स्पंज आयरन, विमलदीप स्टील : आदित्यपुर, स्पंज आयरन, नरसिंह इस्पात : चौका, सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन,सुंदरम स्टील : इंडर्स्टीयल एरिया, बोकारो, स्पंज आयरन,कॉरपोरेट इस्पात अलोयस : सरायकेला खरसांवा, स्पंज आयरन, केवाइएस स्पंज : गम्हरिया, स्पंज आयरन,चांडिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांडिल, स्पंज आयरन, झारखंड स्पंज आयरन : चांडिल, स्पंज आयरन,आर्शीवाद स्टील : गम्हरिया, स्पंज आयरन,उषा एलोयस एंड स्टील डिविजन : सरायकेला-खरसांवा, स्पंज आयरन, सलूजा स्टील एंड पावर सिमिटेड : टुंडी, गिरिडीह, स्पंज आयरन, विश्वनाथ फेरो एलोयस : माजिलडीह, गिरिडीह, स्पंज आयरन, हर्षित पावर एंड इस्पात लिमिटेड : चतरो, टुंडी रोड, गिरिडीह, स्पंज आयरन, वेंकेटश्वरा स्पंज आयरन : टुंडी रोड, गिरिडीह, स्पंज आयरन,संतपुरिया एलोयस : गिरिडीह, स्पंज आयरन,बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन लिमिटेड : गिरिडीह, स्पंज आयरन, चितपुरानी स्टील : मांडू, रामगढ़, स्पंज आयरन, श्री वेकेंटेश आयरन एंड एलोयस : रामगढ़, स्पंज आयरन, नरसिम्हा आयरन एंड स्टील एलोयस : हजारीबाग, स्पंज आयरन,मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन : हजारीबाग, स्पंज आयरन,झारखंड इस्पात : अरगड्डा, हजारीबाग, स्पंज आयरन,आनंदिता ट्रेडर्स एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड : हजारीबाग, स्पंज आयरन,श्रीराम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड : रामगढ़, स्पंज आयरन, विशाल स्पंज : रामगढ़, स्पंज आयरन, ब्रह्मपुत्रा मेटालिक्स : गोला रामगढ़, स्पंज आयरन,आलोक स्टील इंडस्ट्रीज : रामगढ़, स्पंज आयरन,रामगढ़ स्पंज आयरन : हजारीबाग, स्पंज आयरन,गायत्री इस्पात प्राइवेट लिमिटेड : नवाडीह, हजारीबाग , स्पंज आयरनजगत तारणी इस्पात : नवाडीह, हजारीबाग, स्पंज आयरन,बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग यूनिट : मेरार, रामगढ़, स्पंज आयरन,झारखंड सेल्स एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड : हजारीबाग, स्पंज आयरन, जय दुर्गा आयरन प्राइवेट लिमिटेड : झुमरीतिलैया, स्पंज आयरन,शिवम आयरन एंड स्टील : चंदवारा, कोडरमा, स्पंज आयरन, एसीसी सिमेंट : झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम, स्वाति उद्योग : पूर्वी सिंहभूम, सीमेंट, शिव शक्ति सीमेंट : डेमोटांड, हजारीबाग, सीमेंट,दुर्गा सीमेंट : रामगढ़, सीमेंट,बर्नपुर सीमेंट : पतरातू, रामगढ़, सीमेंट, हिंदुस्तान कॉपर : घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम, कॉपर और टाटा पिगमेंट लिमिटेड : जमशेदपुर: कॉपर.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: रांची : मनी लॉन्ड्रिंग केस : पूर्व CM मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, अनिल वास्तवड़े ED कोर्ट में हुए पेश
Next Post: लॉस एंजेल्स में एकेडमी म्यूजियम गाला में दीपिका

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया