Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
BERLIN

रांची : ईडी टीम पहुंची बरियातू के बर्लिन डायग्नोस्टिक सेंटर, जमीन भी मापी

Posted on December 5, 2023 By Chhavi Singh

ईडी की टीम मंगलवार को राजधानी के बरियातू रोड स्थित बर्लिन डायग्नोस्टिक सेंटर एंड डे केयर पहुंची. ईडी की टीम यहां पहुंची और फिर यहां पर जमीन की मापी की. गौरतलब है कि बीते महीने ईडी ने इस जमीन का संबंधित ब्योरा मांगा था. बरियातू स्थित इस जमीन पर वर्तमान में बर्लिन डायग्नोस्टिक सेंटर भी चल रहा है. ईडी ने इस सिलसिले में बड़गाईं अंचल के अंचलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी. अंचल कार्यालय में हुई जालसाजी के मद्देनजर इस जमीन से संबंधित दस्तावेज और खतियान में दर्ज ब्योरों के अनुसार, मालिकों का पूरा डीटेल भी मांगा था.

महिला के नाम पर खरीदी गयी है जमीन
यहां बता दें कि यह जमीन अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई है. इसमें अलग-अलग डीड का जिक्र है. जमीन मालिक के रुप में प्रीती कुमार के नाम दर्ज है. दस्तावेज के अनुसार अक्टूबर 2004 में 84,254 रुपए, वर्ष 2005 में 5.50 लाख, वर्ष 2010 में 3.71 लाख वर्ष 2014 में 1.04 करोड़ और दिसंबर 2021 मे 1.71 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी गई है. ईडी इस जमीन को खरीदने के लिए दिए गए रुपये के बारे में जानकारी जुटा रही है. इसे बारे में ईडी ने जमीन के मालिक प्रीती कुमार से उनकी आय के बारे में जानकारी मांगी है.

कागजात के आधार पर जमीन की मापी करायी
ईडी की टीम ने मंगलवार को बर्लिन डायग्नोस्टिक सेंटर की जमीन से जुड़े कागजात के आधार पर उसकी मापी करायी है. साथ ही नक्शा के बारे में भी जानकारी ली. ईडी की टीम अमीन भी अपने साथ ले गयी थी. अमीन की निगरानी में जमीन की मापी करवाई जा रही है.

भानू प्रताप प्रसाद के मोबाइल से मिले थे दस्तावेज
इस साल 13 अप्रैल को ईडी ने बड़गाईं अंचल के तत्कालीन उप राजस्व निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद के यहां छापेमारी की थी. तब उसके घर से अंचल के कई दस्तावेज बरामद किए गए थे. उसके मोबाइल से भी कई जमीनों की जानकारी मिली थी. इस छापामारी के बाद रांची डीसी के आदेश पर बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी. ईडी ईसीआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: इंडिया गठबंधन की बैठक में सीएम हेमंत के शामिल होने पर संशय
Next Post: ‘INDIA’ की अगली बैठक जब भी होगी मैं जरूर जाऊंगा : नीतीश

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया