Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
heart

हॉर्ट पेशेंट सर्दियों में मॉर्निंग वॉक के दौरान न बरते लापरवाही

Posted on December 7, 2023 By Chhavi Singh

सर्दियों के मौसम में सुबह जल्दी उठाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन जो फिटनेस फ्रीक होते हैं, वह सर्दी हो या गर्मी हमेशा मॉर्निंग वॉक कर खुद को फिट रखते हैं। लेकिन सर्दियों में मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं जो लोग हृदय रोगी हैं, उनको मॉर्निंग वॉक पर जाते समय अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। क्योंकि सर्दियों में हृदय रोगियों की दिक्कतें अधिक बढ़ सकती हैं।

बता दें कि हृदय पर ठंडी हवाओं का अधिक दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से ब्लड को पंप करने के लिए हृदय को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आप भी हृदय संबंधी बीमारी से परेशान रहते हैं, लेकिन आप सर्दियों में भी म़ॉर्निंग वॉक पर जाते हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मॉर्निंग वॉक के दौरान हृदय रोगियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

धूप निकलने के बाद करें वॉक

हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को जल्दी सुबह वॉक पर जाना अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि सुबह के समय चलने वाली ठंडी हवाएं आपकी समस्या को बढ़ा सकती हैं। इसलिए जब थोड़ी धूप निकल आए, तब वॉक करें। इससे आपको अधिक ठंड भी नहीं लगेगी।

गर्म कपड़े पहनकर करें वॉक

हार्ट पेशेंट होने पर आप गर्म कपड़े पहनकर मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान अच्छे से गर्म कपड़े पहन लें। इससे आपको अधिक ठंड नहीं लगेगी और आप सर्द हवाओं से भी बचे रहेंगे। मॉर्निंग वॉक के दौरान सिर्फ टी-शर्ट या शर्ट में बाहर जाने से बचना चाहिए।

हल्की एक्सरसाइज जरूर करें

सर्दियों में खुद को फिट रखने के लिए अगर आप मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं, तो आप सुबह के समय हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते है। इससे आपके शरीर में बल्ड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है। साथ ही एक्सरसाइज करने से आपको गर्माहट के साथ फ्रेशनेस भी फील होगी। बता दें कि एक्सरसाइज हमारे हार्ट के लिए भी बेहतर होती हैं।

हेल्दी डाइट लेना है जरूरी

मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले थोड़ा-बहुत कुछ खाकर बाहर निकलें। सुबह मॉर्निंग वॉक पर खाली पेट जाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो बाहर वॉक पर जाने से पहले ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स के साथ पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी हृदय का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

रोजाना नियमित तौर पर बीपी की चांज करवानी चाहिए। हाई बीपी की स्थिति होने पर सुबह वॉक पर जाने से बचना चाहिए।

सर्दियों में हार्ट पेशेंट को इनडोर एक्टिविटीज करनी चाहिए। इससे उनके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

ठंड अधिक होने पर सुबह वॉक पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है।

अधिक तला-भुना और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।

धूम्रपान, शराब और कैफीन ज्यादा सेवन नहीं करें।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: अवैध निवेश से जुड़ी 100 से अधिक वेबसाइट बंद
Next Post: सर्दियों का मौसम कई मामलों में काफी अच्छा होता है लेकिन सेहत के प्रति बरतनी चाहिए विशेष सावधानी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया