Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंपर्यटन
khujraho

खुजराहो के मंदिरों के आर्टवर्क से लेकर आर्किटेक्चर तक पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने का करता है काम

Posted on December 7, 2023 By Chhavi Singh

भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित खुजराहो एक बेहद शानदार शहर है। यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। खुजराहो के मंदिरों के आर्टवर्क से लेकर आर्किटेक्चर तक सब कुछ पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करता है। देश के मध्यकालीन हिंदू और जैन मंदिरों का सबसे बड़ा समूह भी आपको खुजराहो में देखने को मिलेगा। इसके अलावा सात अजूबों में से एक अजूबा खुजराहो में भी है।

ऐसे में जब लोग खुजराहो घूमने के लिए जाते हैं, तो यहां स्थित मंदिरों को जरुर देखना चाहते हैं। यहां के मंदिरों में आकर आपको एक अलग तरह का अऩुभव होगा। मंदिरों के अलावा भी खुजराहो में घूमने के लिए कई जगहे हैं। ऐसे में अगर आप भी खुजराहो घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि खुजराहो में आप किन चीजों का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

साउंड और लाइट शो

खुजराहो जाने के दौरान आप साउंड और लाइट शो का आनंद लेना न भूलें। यह रात के समय करने लायक चीजों में से एक है पश्चिमी मंदिर ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाता है। साउंड और लाइट शो के माध्यम से विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्यों के अलावा वहां की संस्कृतियों का चित्रण किया जाता है। इस शो को देखने के बाद आप इसे कभी भूल नहीं सकते हैं। यह शो अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित किया जाता है। इस शो के माध्यम से पर्यटकों को मंदिर की नक्काशी, कला और आकर्षक कहानियों के बारे में जानकारी मिलती है।

पन्ना नेशनल पार्क

इसके अलावा आपको यहां पर पन्ना नेशनल पार्क भी जरूर घूमना चाहिए। पन्ना नेशनल पार्क को इस राज्य का 5वां और देश का 22वां टाइगर रिजर्व कहा जाता है। यहां पर आपको सियार, लंगूर, जंगली सूअर, चिंकारा और चीता सहित अन्य वन्यजीव प्रजातियों को देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही जंगल सफारी का आनंद लेते हुए वाइल्ड लाइफ को करीब से एक्सपीरियंस कर सकते हैं। आप चाहें तो जंगल कॉटेज में भी रह सकते हैं।

अजयगढ़ किला

अगर आपको ऐतिहासिक चीजों में रुचि है, तो आप अजयगढ़ किला भी घूम सकते हैं। यह किला खुजराहो से 80 किमी दूर एक खूबसूरत पहाड़ी पर 688 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस किले को चंदेल राजाओं के किले के तौर पर जाना जाता था। कहते हैं कि उनके शासनकाल में चंदेल राजाओं का गढ़, किलों ने अहम भूमिका निभाई थी।

स्टेट म्यूजियम ऑफ ट्राइबल एंड फोक आर्ट

खजुराहो में चंदेला कल्चरल कॉम्पलैक्स में स्थित स्टेट म्यूजियम ऑफ ट्राइबल एंड फोक आर्ट में बेहतरीन प्राचीन अवशेष और कलाकृतियां मौजूद हैं। इस म्यूजियम में आप कारीगरों के शानदार ट्राइबल वर्क को देख सकते हैं। यहां पर आपको कई संस्कृतियों, परंपराओं और कलाकृतियों और धर्मों के अवशेषों के बारे में जान सकते हैं। यहां पर आकर आपको एक अलग एक्सपीरियंस होगा।

पांडव वॉटरफॉल

जब आप पन्ना नेशनल पार्क घूमने के लिए जाएं, तो इसके पीछे 30 मीटर की ऊंचाई से पांडव वॉटरफॉल गिरता है। इस वॉटरफॉल का पानी नीचे एक तालाब में गिरता है। बताया जाता है कि इस झरने के नीचे से पांडव होकर गुजरे थे। जिस कारण इसे पांडव वॉटरफॉल कहा जाता है। आपको यहां एक बार जरूर आना चाहिए।

पर्यटन

Post navigation

Previous Post: सर्दियों का मौसम कई मामलों में काफी अच्छा होता है लेकिन सेहत के प्रति बरतनी चाहिए विशेष सावधानी
Next Post: रेवंत रेड्डी ने आज तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया