Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
england

इंग्लैंड ने विंडीज से सीरीज में बराबरी की

Posted on December 8, 2023 By Chhavi Singh

विल जैक्स के 73 रन और सैम कुरेन के तीन विकेट के दम पर इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को दूसरे वनडे मैच में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा था और मेजबान टीम 40 ओवर में 202 रन पर आउट हो गई। वहीं जैक्स के दूसरे अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने 33 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए।
वेस्ट इंडीज के लिए पहले मैच में नाबाद 109 रन बनाने वाले शाई होप ने 68 रन की पारी खेली। एक समय सात ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर चार विकेट पर 23 रन था लेकिन होप ने शेरफान रदरफोर्ड (63) के साथ 129 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। उन्होंने 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 68 गेंद में 68 रन बनाए। रदरफोर्ड ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।
जवाब में जैक्स ने फिल साल्ट (21) के साथ 50 रन की साझेदारी की और 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड के जैक क्रॉउले और बेन डकेट जल्दी आउट हो गए लेकिन हेनरी ब्रूक और जोस बटलर ने 17.1 ओवर बाकी रहते टीम को जीत दिलाई। बटलर 58 रन बनाकर और ब्रूक 43 के स्कोर पर नाबाद रहे। बटलर ने 36 रन पूरे होते ही वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए। इससे पहले शुरुआती वनडे में होप इस आंकड़े तक पहुंचे थे।
अब अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी था फॉर्म में लौटने पर बोले बटलर
एंटीगा (भाषा)। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वह अपने खराब फॉर्म से आजिज आ चुके थे और अब अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी हो गया था। वनडे वि कप में फॉर्म के लिए जूझते रहे बटलर ने सितम्बर के बाद से पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 45 गेंद में नाबाद 58 रन की पारी खेली। बटलर ने कहा, ‘मैं फॉर्म के लिए जूझ रहा था। खराब फॉर्म से तंग आ गया था। अब यह जरूरी हो गया था कि अपने चिर परिचित अंदाज में खेलूं।’ अपनी इस पारी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने कहा, ‘बहुत खुश हूं। इस तरह की उपलब्धियों से अच्छा लगता है। पिछला कुछ समय काफी खराब था।’

खेल

Post navigation

Previous Post: कियारा अपनी शादी के लिए लेट हो गई थी : करण
Next Post: बोले श्रीसंत, गौतम गंभीर ने मुझे फिक्सर कहा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया