Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
modi in gujrat

सूरत डायमंड बॉस के तौर पर इंटरनेशनल ट्रेड का एक बड़ा केंद्र बनकर तैयार : मोदी

Posted on December 17, 2023 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स के उद्घाटन समारोह के मौके पर कहा कि यह बोर्स मोदी की गारंटी का उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी डायमंड बोर्स का जिक्र होगा तो इसमें सूरत का नाम जरुर लिया जाएगा और भारत का नाम भी इसके साथ लिया जाएगा।

उन्होंने सूरत स्थित डायमंड बोर्स के संबंध में कहा कि यह बोर्स भारतीय डिजाइन, भारतीय डिजाइनर, भारतीय पदार्थ और भारत के कॉन्सेप्ट की समर्थता को दर्शाता है। सूरत डायमंड बोर्स बिल्डिंग एक नए भारत के नए समर्थ और इसके नए संकल्प को दर्शा रही है और इसका जीता जागता प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूरत डायमंड बॉस के तौर पर इंटरनेशनल ट्रेड का एक बड़ा केंद्र गुजरात की सूरत में बनकर तैयार हो गया है। इसका फायदा है कि कच्चे डायमंड से लेकर फाइनल पॉलिश्ड डायमंड हो या फिर लैब ग्राउंड डायमंड या फिर डायमंड की किसी भी तरह की ज्वेलरी हर प्रकार का हीरे का व्यापार एक ही छत के नीचे ग्राहकों को मिल सकेगा। ये सेंटर कामगार, कारिगर, व्यापारी सभी के लिए वन साटॉप सेंटर के तौर पर उभरा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भर में मोदी की गारंटी की चर्चा जोरों पर है। खासतौर से पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद मोदी की गारंटी की चर्चा और अधिक होने लगी है। उन्होंने कहा कि परिश्रमी लोगों ने देखा है कि मोदी की गारंटी सच्चाई में बदलती है, जिसका उदाहरण है सूरत डायमंड बॉस जिसकी पहचान अब पूरी दुनिया भर में होने वाली है।

उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों के दौरान भारत ने दसवें नंबर की आर्थिक ताकत से ऊपर उठकर पांचवें नंबर पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को गारंटी दी है कि अपनी चीज सी परी में भारत दुनिया में शीर्ष के तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल भारत के पक्ष में है। दुनिया भर में भारत की साख बुलंदियां छू रही है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जांच जारी है संसद चलने दें सांसद
Next Post: अफसर के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड को कार से कुचला, गम्भीर रूप से घायल- मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme