Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
patna 1

पटना : अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर पथराव, राजस्व पदाधिकारी समेत 7 पुलिसकर्मी घायल

Posted on December 24, 2023 By Chhavi Singh

पटना से सटे इलाके बाढ़ के नवादा पंचायत अंतर्गत पासवान टोली इलाके में अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर हमला किया गया. इस हमले में राजस्व पदाधिकारी समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में राजस्व पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, पुलिसकर्मी शिवानी, अरुण, अनिल सिंह, वर्षा, सोनी, लूसी व सुनीता शामिल हैं. हालांकि घटना के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार समेत कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया. जख्मी आरओ ने थाना में शिकायत दर्ज करायी है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजस्व पदाधिकारी दल बल के साथ पासवान टोली इलाके में गैरमजरूआ जमीन से अतिक्रमण हटाने गये थे. तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. इस दौरान दोनों पक्षों की नोक-झोंक शुरू हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी. जिसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी. ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. आरओ ने बताया कि उनको एक महीने पहले नोटिस भेजा गया था. लेकिन उन्होंने जमीन पर कब्जा नहीं हटाया था.

बिहार

Post navigation

Previous Post: रांची : गोपाल श्रीवास्तव हत्याकांड – पत्नी बोली- मेरा घर उजाड़ने वाले को मिले कड़ी सजा
Next Post: मॉस्को : जयशंकर ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत-रूस के रिश्ते रहेंगे हमेशा मजबूत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया