Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
huti

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें

Posted on January 19, 2024January 19, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले स्थानों पर बुधवार को मिसाइलें बरसाईं। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पश्चिम एशिया में इस्रइल और हमास के बीच जारी युद्ध के मध्य में यमन के हुती विद्रोहियों पर अमेरिकी सेना की ओर से किया गया यह चौथा ऐसा हमला है। इन हमलों से पहले अमेरिका की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि उसने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को विशेष रूप से नामित वैिक आतंकवादियों के रूप में दोबारा नामित किया है। गत शुक्रवार को भी अमेरिकी और ब्रिटेन के युद्धपोतों तथा युद्धक विमानों ने यमन में हूती विद्रोहियों के इस्तेमाल किए जाने वाले 60 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन प्रतिबंधों और सैन्य हमलों के बावजूद हुती विद्रोही वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी यमन से हुती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक स्थान से ड्रोन हमला किया गया था। यह ड्रोन अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक पोत पर गिरी थी।
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को हथियार मुहैया कराने पर ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने बुधवार को कहा कि अमेरिका हमलों को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने सात अक्टूबर को इस्रइल पर हमास के हमले के बाद गाजा में इस्रइल के सैन्य अभियानों के जवाब में जहाजों को निशाना बनाया है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दक्षिणी गाजा में इजरायल का हमला, 16 की मौत
Next Post: नेपाल में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया