Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
dehradoon

चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, 3–4 फीट तक जमी बर्फ, जनजीवन ठप

Posted on January 25, 2026January 25, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से हिमयुग जैसे हालात बन गए हैं। चारों ओर बर्फ की चादर बिछ चुकी है और लोखंडी क्षेत्र से सामने आई ताजा तस्वीरें बर्फ के इस कहर की गवाही दे रही हैं। चकराता के सबसे ऊंचे इलाकों में प्रकृति ने ऐसा सफेद कहर बरपाया है कि पूरा क्षेत्र मानो हिमयुग में तब्दील हो गया है।

लगातार हुई बर्फबारी के चलते जमीन पर 3 से 4 फीट तक मोटी बर्फ की परत जम गई है। इसका असर यह हुआ है कि जहां जो था, वहीं थम गया। स्थानीय लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं और मुख्यालय से ऊंचाई वाले इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

बर्फबारी ने एक ओर इलाके की खूबसूरती को चार-चांद लगा दिए हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने में असहाय हैं और जरूरी सामान को लेकर चिंता सताने लगी है। जो लोग कुछ दिन पहले तक बर्फबारी को नेमत मान रहे थे, अब वही इसे आफत मानने लगे हैं।

इस बीच स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हालात पर नजर बनाए हुए है। हालांकि मौसम का मिजाज संकेत दे रहा है कि आने वाले घंटों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिससे चकराता पहुंचने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ने की आशंका है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड को मध्य प्रदेश में तांबा ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर का दर्जा
Next Post: ‘बॉर्डर 2’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच सनी देओल का बड़ा ऐलान, नई एक्शन थ्रिलर में ज्योतिका के साथ आएंगे नजर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया