Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
ravindra yadav 2

यूपी दिवस पर आज़मगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सम्मानित, CM युवा उद्यमी योजना में प्रदेश को दिलाया दूसरा स्थान

Posted on January 27, 2026January 27, 2026 By Chhavi Singh

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर की सराहना, आज़मगढ़ ने योजनाओं के क्रियान्वयन में रचा नया कीर्तिमान

ST.News Desk

आज़मगढ़ की जनता के दिलों पर राज करने वाले जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को यूपी दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से आज़मगढ़ को पूरे प्रदेश में लगातार दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले आज़मगढ़ जनपद सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में अक्सर पिछड़ा माना जाता था। लेकिन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के कार्यभार संभालने के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। उनके नेतृत्व में जिले ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पीठ थपथपाई और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ravindra yadav

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का कहना है कि वह दिन दूर नहीं जब आज़मगढ़ प्रदेश में पहला स्थान हासिल करेगा और विकास के मॉडल जिले के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में युवा उद्यमी विकास अभियान एक अहम कड़ी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। इन्हीं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश सरकार ने 1 लाख 50 हजार लोन वितरित करने का लक्ष्य रखा है, जबकि अब तक पूरे प्रदेश से 3,34,337 युवाओं ने लोन के लिए आवेदन किया है। इनमें से 2,81,277 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, 1,06,772 आवेदनों को स्वीकृति मिल चुकी है और 1,03,353 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है।

योजना के शत-प्रतिशत लाभ वितरण में आज़मगढ़ पिछले कई महीनों से पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है। यूपी दिवस के अवसर पर इसी उपलब्धि के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी आज़मगढ़ रविंद्र कुमार को सम्मानित किया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से पहले योजना के क्रियान्वयन में आज़मगढ़ 25वें स्थान पर था, लेकिन इसके बाद ब्लॉक स्तर पर लगातार वर्कशॉप आयोजित की गईं। इन वर्कशॉप्स में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बैंकर्स और आवेदकों के बीच आमने-सामने काउंसिलिंग कराई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी तक योजना के लाभ वितरण में आज़मगढ़ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को 2,500 का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 7,315 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 6,253 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया, जबकि 3,262 युवाओं को लोन वितरित किया जा चुका है। इस प्रकार आज़मगढ़ का लोन वितरण रेशियो 130.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

प्रदेश सरकार न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, बल्कि उन्हें सशक्त उद्यमी बनाने की दिशा में भी लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना आज़मगढ़ सहित पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता और विकास का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘बॉर्डर 2’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच सनी देओल का बड़ा ऐलान, नई एक्शन थ्रिलर में ज्योतिका के साथ आएंगे नजर
Next Post: रिसाइकल सामग्री पर जीएसटी में राहत की मांग, बजट 2026 से पहले सीएसई ने उठाई आवाज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया