Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
ram 2

प्राण-प्रतिष्ठा के लिए जानें क्यों चुनी गई है 22 जनवरी की तारीख

Posted on January 21, 2024 By Chhavi Singh

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने में कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। पूरा देश इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रभु श्रीराम के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर तरफ भगवा झंडों में प्रभु श्री राम का नाम नजर आ रहा है। पूरे देश में जय श्री राम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। रामलला का इसी दिन अयोध्या में आगमन होने वाला है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाना है। 22 जनवरी को धूमधाम से इस कार्यक्रम के बाद आम जनता के लिए 23 जनवरी से रामलला के दर्शन खुल जाएंगे।


ऐसे में यह जाना बहुत जरूरी है कि सिर्फ 22 जनवरी की तिथि को ही राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए क्यों चुना गया है। राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख को चुने जाने के पीछे बेहद अहम कारण है। बता दें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त बेहद सूक्ष्म है यानी सिर्फ 84 सेकंड के दौरान ही शुभ मुहूर्त रहेगा। 22 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। यह शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होगा जो 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक जारी रहेगा।

जाने क्यों खास है 22 जनवरी की तारीख

बता दें कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जानी है जो की मेष राशि के लग्न मुहूर्त में होगी। इस मुहूर्त में ग्रहों की जो स्थिति है वो बेहद धार्मिक और आध्यात्मिक है। इस दिन मृगशीर्ष नक्षत्र होगा जो अत्यंत शुभ है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। अमृत योग भी बन रहा है, जो अत्यंत शुभ मुहूर्त और लग्न माने जाते है। ऐसे में ये दिन भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बेहद शुभ दिन है।

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त वाराणसी के पुजारी श्रद्धेय गणेश्वर शास्त्री ने निर्धारित किया है। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कर्मकांड की संपूर्ण विधि वाराणसी के ही लक्ष्मीकांत दीक्षित द्वारा कराई जाएगी।” उन्होंने बताया, “ पूजन विधि 16 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक चलेगी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम आवश्यक गतिविधियां आयोजित होंगी।” उन्होंने कहा कि राम लला की मौजूदा मूर्ति, जो 1950 से वहां है, को भी नए मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान, मॉस्को के लिए भरी थी उड़ान, भारत सरकार ने दिया अपडेट
Next Post: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू, अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • देश में मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड से बिहार तक तबाही
  • EPFO New Update 2026 | PF का पैसा 24 घंटे में मिलेगा?
  • RBI Policy 2026: Repo Rate 5.25% पर बरकरार | महंगाई बढ़ेगी?
  • IRCTC की नई Beta Website | Tatkal टिकट अब होगा आसान?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होगा? Delhi High Court का सरकार से बड़ा सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया