Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
ayodhya 1

राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू, अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला

Posted on January 22, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे हैं। वह राम लला की मूर्ति की “प्राण प्रतिष्ठा” में भाग लेंगे। समारोह के बाद पीएम मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े ‘श्रमजीवियों’ (श्रमिकों) से भी बातचीत करेंगे। वर्तमान में देखें तो मोदी गर्भगृह में पहुंच चुके हैं और “प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम!

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे। उनके बच्चे ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी अपने-अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल के लिए मंदिर के साथ अयोध्या नगरी को भी खासतौर से सजाया गया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए नागर शैली में बने राम मंदिर की छटा देखते ही बन रही है। मंदिर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है कि भक्तों की निगाहें इससे नहीं हट रही। बता दें कि रामलीला की मूर्ति का निर्माण मैसूर की मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा किया गया है। राम लला की 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को ही मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित किया गया था। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए कुल 14 जोड़ों को यजमान बनाया गया है।

ये हैं राम मंदिर की खास बातें

  • राम मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा की ओर से होगा। दक्षिण दिशा से भक्त निकास कर सकेंगे। मंदिर की संरचना तीन मंजिला है। भक्त पूर्वी दिशा से 32 सीढ़िया चढ़कर मुख्य मंदिर में पहुंच सकेंगे।
  • राम मंदिर की लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। यह मंदिर तीन मंजिला है जिसमें हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट है। मंदिर में 392 खंबे और 44 द्वार बनाए गए हैं।
  • मंदिर में कुल पांच मंडपों का निर्माण किया गया है, नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप है।
  • रामलला को गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा जो की ग्राउंड फ्लोर पर बना है। पहली मंजिल पर भगवान राम का दरबार सजाया जाएगा। मंदिर में खभों और दीवारों पर देवी देवताओं की मूर्तियों उकेरी गई है।
  • मंदिर के पास एक सीता को ऊपर भी देखने को मिलेगा जो की पौराणिक काल का है। परिसर के हर कोने में सूर्य, भगवती, गणेश और शिव के मंदिर भी बनाए जाएंगे। परिसर के दक्षिणी हिस्से में अन्नपूर्णा और – हनुमान जी का मंदिर होगा। महर्षि वशिष्ठ, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, निषाद राज, शबरी और अगस्त्य के मंदिर भी प्रस्तावित है।
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्राण-प्रतिष्ठा के लिए जानें क्यों चुनी गई है 22 जनवरी की तारीख
Next Post: ठाठ से भव्य मंदिर में विराजमान हुए भगवान श्री राम

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme