Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
ram lalla

अयोध्या : गर्भगृह में घुस गया वानर, भक्तों को लगा की साक्षात भगवान हनुमान रामलला के दर्शन के लिए पधारे हैं

Posted on January 24, 2024 By Sanchar Times News

अयोध्या में इन दिनों राम भक्तों का रेला निकल रहा है। अनगिनत संख्या में राम भक्त राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। लाखों की संख्या में भक्त अपने प्रभु रामलला के दर्शन कर रहे है। रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में कतारों में भक्त खड़े हुए है। भक्तों की भारी भीड़ को देखकर मंदिर प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन को भी भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए जुटना पड़ा है।

इसी बीच राम मंदिर में ऐसी घटना हुई है जिसे देखकर और सुनकर हर व्यक्ति भाव विभोर हो गया है। वैसे तो इन दिनों सिर्फ अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि पूरा देश ही राम के रंग में रंगा हुआ है। इसी बीच राम मंदिर में कुछ ऐसा घटित हुआ है जो अचंभित करने वाला है। राम मंदिर के गर्भ गृह में बीते दिनों एक बंदर घुस गया। ये ऐसा पल था जब गर्भगृह में मौजूद भक्तों को लगा की साक्षात भगवान हनुमान रामलला के दर्शन के लिए पधारे हैं।

जानकारी के मुताबिक दक्षिणी द्वार से होते हुए एक बंदर गूढ़ मंडप से गुजरते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर गया। इस बंदर ने उत्सव मूर्ति तक रास्ता बनाया। सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि बंदर मूर्ति को जमीन पर ना गिरा दे मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। बंदर बेहद शांति के साथ उत्तरी द्वार तक पहुंचा। उत्तरी द्वार बंद होने के कारण पूर्व दिशा की तरफ बढ़ा और भक्तों के बीच होते हुए पूर्वी द्वार से बाहर चला गया। इस दौरान उसने किसी भक्त को कोई चोट नहीं पहुंचाई। सुरक्षाकर्मियों और भक्तों का कहना है कि बंदर द्वारा मंदिर में इस तरह से आने से ये ही अनुभूति हुई की साक्षात हनुमान जी ही मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंचे है।

बता दें कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के दो दिन बाद आज रामपथ पर रामलला की पूजा करने के लिए भारी भीड़ जमा है। मंदिर के बाहर के दृश्यों में राम लला के ‘दर्शन’ के लिए बड़ी संख्या में भक्त ठंड के मौसम का सामना करते हुए दिख रहे हैं। अयोध्या राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु को देखते हुए यूपी डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि हमने भीड़ नियंत्रण उपायों में सुधार किया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कतार चैनल बनाए हैं कि भक्तों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। आज, भीड़ कल की तुलना में कम है और व्यवस्थाएं अच्छी हैं। हम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं।

Post Views: 4
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी की जमकर कर रहे हैं तारीफ
Next Post: दिल्ली : कालिंदी कुंज में झड़प के मामले में नौ लोग हिरासत में लिए गए

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया