Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
nitish nadda 1

बिहार : कल शाह और नड्डा आ सकते हैं पटना, बीजेपी और जेडीयू के बीच समझौते का समीकरण हो चुका है तय

Posted on January 27, 2024January 27, 2024 By Chhavi Singh

पटना. बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच खबर है कि कल यानी रविवार शाम 3 बजे बीजेपी-जेडीयू की नई गठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण होगा. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी और जेडीयू के बीच समझौते का समीकरण तय हो चुका है. इसके मुताबिक, नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. वहीं बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे. इसके अलावा स्पीकर भी बीजेपी का ही बनेगा.

उधर बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया राज्य में बहुमत का आंकड़ा उनके पास है. वहीं उनके बेटे एवें राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधायकों के साथ बैठक में साफ कहा कि इस बार में नीतीश कुमार के लिए पाला बदलना आसान नहीं होगा. बिहार विधानसभा में इस समय जेडीयू के पास 45 विधायक हैं, बीजेपी के पास 76 और हम के पास 4 विधायक हैं. ऐसे में इन तीनों दलों के पास कुल मिलाकर 125 विधायक हैं, जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े 122 से तीन अधिक हैं. उधर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी हालात पर करीब से नजर रखे हुए हैं. इस समय आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 12 विधायक हैं.

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने जारी किया समन, 9 फरवरी को सभी आरोपियों को पेश होने के आदेश
Next Post: बिहार : राजनीतिक उठा पटक के बाद तेजस्वी यादव का आया बयान, कहा- खेला अभी बाकी है

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया