Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
modi 1

भारत के तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी वाले प्लान पर आई क्या बड़ी खबर

Posted on February 16, 2024 By Chhavi Singh

जिस देश की इकोनॉमी बड़ी उसी का डंका दुनियाभर की चौपालों पर बजता है। इस रेस में भारत सभी को पीछे छोड़ता जा रहा है। पूरी दुनिया भारत की इकोनॉमी का लोहा मान रही है। बीते करीब एक दशक में जिस तरह से देश में आर्थिक सुझार हुए हैं। उससे दुनिया भी हैरान है। भारत की इकोनॉमी के बारे में एक रिपोर्ट ने जर्मनी और जापान दोनों को परेशान कर दिया है। इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड यानी आईएमएफ का मानना है कि साल 2028 तक भारत जिस मुकाम पर होगा उससे चीन के भी होश उड़ जाएंगे। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने आईएमएफ के आंकड़ों के हवाले से एक पोस्ट में कहा कि भारत की इकोनॉमी का साइज 2028 तक पीपीपी के आधार पर 19.65 ट्रिलियन हो जाएगा। देश में पीपीपी बेस्ड भारत की इकोनॉमी का साइज 14 ट्रिलियन डॉलर है। इसका मतलब है कि आने वाले पांच सालों में भारत की पीपीपी इकोनॉमी का साइज 5.5 ट्रिलियन डॉलर बढ़ जाएगा।
क्या है आईएमएफ का अनुमान

जापान की जीडीपी 4.2 ट्रिलियन पर आ गई है। जर्मनी 4.5 ट्रिलियन के आंकड़े पर है। यानी की सालाना आधार पर जापान की जीडीपी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ का अनुमान भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। आईएमएफ के अनुसार साल 202 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आईएमएफ के अनुसार 43.89 ट्रिलियन के साथ चीन पहले नंबर पर जबकि दूसरे स्थान पर 32.69 के साथ अमेरिका रहेगा। 19.65 ट्रिलियन के आंकड़ों को लिए भारत तीसरा स्थान हासिल करेगा। इसके अलावा 7.38 ट्रिलयन के साथ जापान चौथे और 6.55 के साथ जर्मनी पांचवे स्थान पर काबिज रहेगा।

मोदी की गारंटी

आईएमएफ जो बात कह रहा है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारत के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी का वादा करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के तीसरे टर्म में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय की क्षमता में मेरे विश्वास के कारण मैंने गारंटी दी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरी करने की गारंटी। अब आईएमएफ ने इस पर मुहर लगा दी है।

जीडीपी से कितनी अलग है पीपीपी

जीडीपी को हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। किसी भी देश की इकोनॉमी को मांपने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। जीडीपी बढ़ती है तो उसका मतलब है कि देश की इकोनॉमी मजबूत हो रही है। पीपीपी को हिंदी में क्रय शक्ति समानता कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो पीपीपी एक आर्थिक सिद्धांत है जिसमें वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों का आंकलन कर विभिन्न देशों की करेंसी की तुलना की जाती है। मान लीजिए भारत का सालाना बजट 30 लाख का है तो अमेरिका में उसी का बजट 85 लाख से ज्यादा होता है। मौजूदा में जापान को पीपीपी बेस्ड दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी का दर्जा प्राप्त है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी मुश्किलें आखिरकार उन पर हो गई हैं हावी
Next Post: हिंदू मंदिरों में लगातार हो रही तोड़-फोड़, भारतीय-कनाडाई लोग हुई परेशान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया