Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
yash jaiswal

यशस्वी जायसवाल ने की वीरेंद्र सहवाग के क्लब में एंट्री, वीरू ने की तारीफ

Posted on February 18, 2024 By Chhavi Singh

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं। उन्होंने अब एक और शानदार पारी खेली है। यशस्वी ने शनिवार को राजकोट में जारी तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और शतक लगाया। वह 133 गेंदों में 104 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हो गए। उन्होंने इस दौरान 9 चौके और 5 छक्के भी जड़े। ये उनका टेस्ट करियर का तीसरा शतक जबकि इस सीरीज का दूसरा शतक था। इसके साथ ही वह वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हो गए।
बता दें कि, यशस्वी संयुक्त रूप से सातवें सबसे तेज टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 13 टेस्ट पारियों में ये कारनामा किया है। सहवाग और पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इतनी ही पारियों में ऐसा किया था। यशस्वी के तीसरे टेस्ट शतक केबाद सहवाग ने उनकी तारीफ की। सहवाग ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”यशस्वी का बैक टू बैक शतक। स्पिनरों के खिलाफ वैसा ही खेले, जैसा खेला जाना चाहिए। दे दना दन।”

खेल

Post navigation

Previous Post: नरेन्द्र मोदी और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं : रमेश चेन्निथला
Next Post: ज्योति ने 60 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ स्वर्ण जीता

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • 35 घंटे बाद जन सुराज का अनशन समाप्त
  • बारिश से बदला मौसम का मिजाज
  • दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर डीएम सख्त
  • स्मार्ट क्लास में जातिसूचक गाने पर बच्चे नाचते दिखे
  • गाजियाबाद : मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हुई किशोरी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया