Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
trump

कैरोलाइना प्राइमरी में ट्रंप ने हेली को हराया

Posted on February 26, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवारी के दावेदार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उनके गृह राज्य साउथ कैरोलाइना के प्राइमरी चुनाव में शनिवार को हरा दिया। साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) ने प्राइमरी में हार मिलने के बाद पांच मार्च को ‘सुपर ट्यूजडे’ (महामंगलवार) को होने वाले चुनाव में ट्रंप का मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लिया। पांच मार्च को देशभर के 21 राज्यों में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे।


साउथ कैरोलाइना में लगभग 90 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद, हेली को 39.4 प्रतिशत वोट मिले, जबकि ट्रंप को 59.9 प्रतिशत मत मिले यानी दोनों नेताओं के मतों में 20 प्रतिशत का अंतर रहा। इस जीत के साथ ही ट्रंप ने लगातार तीसरी बार रिपब्लिकन उम्मीदवार चुने जाने की अपनी संभावना को और प्रबल बना दिया है। ट्रंप इससे पहले आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा के प्राइमरी चुनाव भी जीत चुके हैं लेकिन साउथ कैरोलाइना की जीत ट्रंप के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि हेली दो बार यहां की गवर्नर रह चुकी हैं। इस जीत के साथ ही ट्रंप को सभी 29 ‘डेलिगेट’ (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन मिल गया। सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शेष 21 ‘डेलिगेट’ का समर्थन कांग्रेशनल जिला परिणामों के आधार पर मिलेगा। राज्य के सात जिलों में से प्रत्येक में जीत पर दावेदार को तीन ‘डेलिगेट’ का समर्थन मिलता है। किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 ‘डेलिगेट’ के समर्थन की आवश्यकता होती है। अब तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 ‘डेलिगेट’ का समर्थन हासिल कर लिया है।


ट्रंप ने शनिवार को अपने विजय भाषण में हेली का नाम नहीं लिया और प्रवासियों के लिए सीमा बंद करने के साथ-साथ रिपब्लिकन पार्टी में एकता और अमेरिका के लिए वैिक सम्मान बहाल करने की बात की। हेली ने अपने भाषण में साफ कर दिया, वह हार नहीं मान रही हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि दक्षिण कैरोलिना में चाहे कुछ भी हो जाए, मैं दौड़ना जारी रखूंगी। मैं अपनी बात पर कायम रहने वाली महिला हूं। मैं यह लड़ाई नहीं छोड़ रही हूं। हेली का गृह राज्य होने के नाते दक्षिण कैरोलिना को उनके लिए ‘करो या मरो‘ की प्रतियोगिता के रूप में देखा जा रहा था, जहां वह पैदा हुईं, पली-बढ़ीं और एक राजनेता के रूप में दो-कार्यकाल की गवर्नर रहीं। ऐसा कहा गया कि गृह राज्य में हार उनके अभियान के लिए घातक होगी। हालांकि हेली ने पहले ही कहा था कि आज रात प्राइमरीज में चाहे कुछ भी हो जाए, वह दौड़ में बनी रहेंगी। इस रिपोर्ट के समय तक वोटों की गिनती जारी थी।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Ind vs Eng: अश्विन-कुलदीप ने इंग्लैंड को 145 पर समेटा
Next Post: राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति खतरनाक : सुनक

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया