Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
suank

राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति खतरनाक : सुनक

Posted on February 26, 2024February 26, 2024 By Chhavi Singh

लंदन। ब्रिटिश सांसदों को इस्रइल-गाजा संघर्ष के संबंध में हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके मतदान के इरादों को लेकर सुरक्षा खतरों का सामना करने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति में बढ़ती जहरीली संस्कृति के प्रति आगाह किया है। ब्रिटिश भारतीय नेता सुनक (43) ने आतंकवाद का महिमामंडन करने के लिए चरमपंथियों द्वारा देश की सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों को ‘हाइजैक’ करने कींिनंदा की।
‘द संडे टाइम्स’ अखबार में दावा किया गया कि तीन अज्ञात महिला सांसदों की सुरक्षा को लेकरंिचंताओं के बाद उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की अनुमति दी गई है। सुनक ने कहा, ‘सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमलों के बाद पूर्वाग्रह और यहूदी विरोधी भावना का प्रचंड प्रादुर्भाव अस्वीकार्य है। सीधे शब्दों में कहें तो यहूदी विरोधी भावना ही नस्लवाद है।’ उन्होंने हाल में वेस्टंिमंस्टर महल पर एक आक्रामक ‘प्रोजेक्शन’ (चित्रण) के संदर्भ में कहा, ‘आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका महिमामंडन करने के लिए चरमंपथियों द्वारा वैध विरोध प्रदर्शनों को ‘हाइजैक’ किया गया, निर्वाचित प्रतिनिधियों को मौखिक रूप से धमकाया गया तथा शारीरिक,ंिहंसक रूप से निशाना बनाया गया और हमारी अपनी संसद इमारत पर यहूदी विरोधी चितण्रकिया गया।’ उन्होंने पिछले सप्ताह गाजा में संघर्ष विराम पर संसद में मतदान के दौरान अराजक दृश्यों के संदर्भ में कहा, ‘ इस सप्ताह संसद में बहुत खतरनाक संकेत दिया गया कि इस तरह की धमकी काम करती है। यह हमारे समाज और हमारी राजनीति के लिए जहरीली है और यह उन स्वतंत्रताओं व मूल्यों का अपमान है जिन्हें हम यहां ब्रिटेन में प्रिय मानते हैं।’ उन्होंने विशेष रूप से कोई उल्लेख नहीं किया लेकिन उनकी यह टिप्पणी सत्तारूढ कंजव्रेटिव द्वारा पार्टी के सांसद ली एंडरसन को निलंबित करने के तुरंत बाद आई है। एंडरसन ने दावा किया कि पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान ‘इस्लामिक लोगों’ के नियंतण्रमें थे। विपक्ष ने इन टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने इन टिप्पणियों को नस्लवादी तथा इस्लाम से घृणा की भावना बताया।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कैरोलाइना प्राइमरी में ट्रंप ने हेली को हराया
Next Post: कांग्रेस की पूरी ऊर्जा ’परिवार‘ के लिए : मोदी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया