Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
karnatak

कर्नाटक : कांग्रेस के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार जीते, बीजेपी का एक प्रत्याशी विजयी

Posted on February 27, 2024 By Sanchar Times News

राज्यसभा चुनाव मंगलवार को हुए कर्नाटक से कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों और बीजेपी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की। राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए पांच उम्मीदवार थे। कांग्रेस के सभी तीन उम्मीदवार – पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, और वर्तमान राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन और जी सी चंद्रशेखर – जीते, भाजपा उम्मीदवार और पूर्व एमएलसी नारायणसा भांडगे चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं, जद (एस) के उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी हार गए। बीजेपी-जेडीएस गठबंधन को झटका लगा क्योंकि कम से कम एक बीजेपी विधायक ने कांग्रेस को वोट दिया।


बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की ओर से पांचवा अतिरिक्त उम्मीदवार उतारकर खेला करने की कोशिश की थी। हालांकि, यह सफल नहीं हो पाया। कर्नाटक की 223 सदस्यीय विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर कांग्रेस के पास 133 विधायक हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के पास क्रमशः 66 और 19 विधायक हैं। अन्य विधायकों की संख्या चार है। राज्यसभा की चार सीट इसके चार सदस्यों – केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (भाजपा) और कांग्रेस के जी सी चंद्रशेखर, सैयद नसीर हुसैन और एल हनुमंतैया की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन को झटका देते हुए भाजपा विधायक एस टी सोमशेखर ने मंगलवार को कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को वोट दिया। भाजपा की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया और कहा कि पार्टी उनसे निपटने के लिए कानूनी विकल्प तलाशेगी। सोमशेखर भाजपा से नाराज हैं और पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपनाए हुए थे। नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि सोमशेखर ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की है। मेरा मानना ​​है कि लोग बार-बार धोखा देने को पसंद नहीं करते।’’

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पंकज उधास के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया, कहा- इनकी गजलें सीधी आत्मा से बातें करती थी
Next Post: बिहार में राजद के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक भाजपा में शामिल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया