Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
samrat chaudhry

बिहार : छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को मिला आयुष्मान भारत कार्ड

Posted on March 10, 2024 By Sanchar Times News

पटना। बिहार सरकार ने दो मार्च को शुरू किए गए छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएमजेएवाई) के तहत एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने एबी पीएमजेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा, छह दिनों में (सुबह 11 बजे, 8 मार्च, 2024 तक) 1,03,95497 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच किलो चावल और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

वर्तमान में राज्य में लगभग 1.2 करोड़ लोग एबी पीएमजेएवाई की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चौधरी ने कहा, अब एनएफएस अधिनियम के तहत लाभार्थी 1,03,95497 परिवारों को को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 5,99,609 आयुष्मान भारत कार्ड सीवान जिले में जारी किए गए, इसके बाद मुजफ्फरपुर (5,44018), पटना (5,00292), मधुबनी (4,72,977), दरभंगा (4,44,191), सुपौल (4,41,520), गया (4,25,092), समस्तीपुर (3,81,605), गोपालगंज (3,74,075), वैशाली (3,30,227), पश्चिम चंपारण (3,19,442), मधेपुरा (2,98,157), नालंदा (2,95,403), बांका (2,88,724), कटिहार (2,84,953), भंगलपुर (2,79,329) आदि जिलों में जारी किए गए। जिन जिलों में जारी किए गए आयुष्मान भारत कार्डों की संख्या एक लाख से कम है, उनमें मुंगेर (99,984), किशनगंज (76,861), शेखपुरा (58,132) और शिवहर (47,288) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिमंडल ने 20 फरवरी को एबी पीएमजेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांत लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ देने का निर्णय लिया था। आयुष्मान भारत योजना, केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य देश में कम आय वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज तक मुफ्त पहुंच प्रदान करना है। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है और इसे केंद्र व राज्य सरकार दोनों संयुक्त रूप से वित्त पोषित करती हैं।

Post Views: 3
बिहार

Post navigation

Previous Post: पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग भयभीत होते थे, आज कला, शिक्षा, साहित्य और विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है
Next Post: 8 घंटे की रेड, 2 करोड़ कैश मिलने के बाद लालू प्रसाद के करीबी को ED ने किया गिरफ्तार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया