Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
punjab

बेटे के जन्म होने पर पंजाब सरकार कर रही है परेशान

Posted on March 20, 2024 By Sanchar Times News
  • मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की दो वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के लगभग दो साल बाद सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर को 17 मार्च को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई

चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार पर उनके दूसरे बेटे का जन्म होने पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। मनसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की दो वर्ष पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के लगभग दो साल बाद सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर को 17 मार्च को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने बच्चे को जन्म देने के लिए आईवीएफ प्रक्रिया का उपयोग किया था।
सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें यह साबित करने के लिए परेशान कर रहा है कि बच्चा वैध है। सिंह ने एक वीडियो में कहा, दो दिन पहले ‘वाहेगुरु’ के आशीर्वाद और आपकी दुआएं से हमें हमारा शुभदीप (सिद्धू मूसेवाला) वापस मिल गया। लेकिन सुबह से ही प्रशासन मुझे परेशान कर रहा है। वह मुझसे बच्चे का दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे मुझसे कई सवाल पूछ रहे हैं। मुझसे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि यह बच्चा वैध है। वीडियो में उन्होंने सरकार से अनुरोध किया, खासकर सीएम ‘साहब’ (मुख्यमंत्री भगवंत मान) इलाज पूरा होने दीजिए। मैं यहीं का रहने वाला हूं और आप जहां भी बुलाएंगे, मैं वहां आऊंगा। उन्होंने कहा, मैं दुखी हूं। मैं आपको कड़े शब्दों में बता देना चाहता हूं अपनी बातों से पलटने की आदत, आपकी है। आपके सलाहकार आपको ऐसी सलाह देते हैं। मैं अपनी बातों से पलटने वालों में से नहीं हूं। सिंह ने जोर देकर कहा कि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है।
उन्होंने वीडियो में कहा, अगर मैंने किसी कानून का उल्लंघन किया है तो मुझे सलाखों के पीछे भेज दो। मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करो, मुझे जेल में डालो और फिर जांच करो। मैं सभी कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराऊंगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार से कौर के आईवीएफ उपचार पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने कौर की अनुसार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून के अनुसार सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) सेवाओं का उपयोग करने वाली महिला के लिए आयु सीमा 21 से 50 वर्ष के बीच है। मूसेवाला के पिता की आयु करीब 60 साल है, जबकि उनकी मां चरण कौर 58 वर्ष की हैं। पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगते समय मंत्रालय ने मीडिया खबर का हवाला दिया है जिसमें बताया गया है कि कौर ने 58 वर्ष की आयु में आईवीएफ प्रक्रिया का उपयोग करते हुए बच्चे को जन्म दिया है। सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम, 2021 की धारा 21 (जी) (आई) के तहत एआरटी) सेवाओं का उपयोग कर बच्चे को जन्म देने के लिए महिला की तय आयु सीमा 21-50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आईवीएफ कृत्रिम गर्भाधान की एक प्रक्रिया है। मंत्रालय ने कहा, इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस मामले की जांच करें और एआरटी (विनियमन) अधिनियम, 2021 के अनुसार इस मामले में की गई कार्रवाई की एक रिपोर्ट विभाग को सौंपे।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: क्या भाजपा का आत्मविास डगमगाया हुआ है
Next Post: मोदी की चीनी गारंटी : खरगे

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया