Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
pawan

काराकाट में पवन सिंह के उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक…

Posted on April 11, 2024 By Sanchar Times News

बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी का टिकट लौटने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता एवं गायक पवन सिंह ने बुधवार को बिहार की राजनीति, खासकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बेड़े में खलबली मचा दी। अभिनेता पवन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान के बाद एनडीए से काराकाट लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पवन सिंह की इस घोषणा के समय कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गया में मंच पर थे। बुधवार रात रोहतास लौटे तो मीडिया से बात की, लेकिन पवन सिंह के सवाल को ही विषय से बाहर बता दिया।


पवन सिंह के एलान के बाद काराकाट लोकसभा सहित बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में इंडिया गठबंधन से माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह उम्मीदवार हैं। उपेंद्र कुशवाहा की सीधी टक्कर राजाराम सिंह से मानी जा रही है। लेकिन, पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद यह लड़ाई अब त्रिकोणीय होती दिख रही है। ऐसे में पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान पर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं! इस प्रकरण पर उपेंद्र कुशवाहा गोल मटोल जवाब देकर सवाल से बचते दिखे। जितनी बार भी यह सवाल पूछा गया, एक ही जवाब दिया। वैसे, भले ही उपेंद्र कुशवाहा इस सवाल पर गोलमोल जवाब देकर बच रहे हों लेकिन काराकाट लोकसभा से अभिनेता पवन सिंह यदि निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को ही होने की आशंका है।


पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान के बाद काराकाट में लड़ाई दिलचस्प हो गई है। रोहतास जिले के डेहरी के बारह पत्थर स्थित सार्वजनिक अतिथिशाला में मारवाड़ी समाज, एनडीए एवं शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री एवं काराकाट लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला एवं उनके सहयोगियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन देते हुए विजयी बनाने का एलान भी किया गया।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: कोहली-बुमराह के बीच देखने मिलेगी रोचक जंग
Next Post: भाई मुझे बचा लो…मैं आम के बाग में हूं….कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं, पहुंचा युवक तो पेड़ से लटकी मिली

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया