Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
panchkula

भाई मुझे बचा लो…मैं आम के बाग में हूं….कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं, पहुंचा युवक तो पेड़ से लटकी मिली

Posted on April 11, 2024 By Sanchar Times News

18 वर्षीय युवती पंचकूला के सेक्टर 20 सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी से काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके भाई के पास उसका फोन आया। उसने कहा… भाई मुझे बचा लो…मैं आम के बाग में हूं….कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं। करीब 18 सेकेंड तक बहन से बात के बाद फोन कट गया। जब भाई मौके पर पहुंचा तो बहन आम के पेड़ पर लहुलूहान हालत में लटकी मिली। भाई उसे लेकर अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सेक्टर-20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी के नजदीक शाम 7.14 बजे की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी हिमाद्री कौशिक, एसीपी क्राइम, सीआईए-1, सीआईए-2, डिटेक्टिव स्टाफ समेत फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जगह की घेराबंदी कर लोगों की भीड़ को हटाया। पंचकूला सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। अब बोर्ड के डॉक्टरों की ओर से ही इस बात की पुष्टि की जाएगी कि लड़की के साथ कुछ गलत हुआ है या नहीं।

भाई बोला-एंबुलेंस का सायरन सुन चार लड़के भागे
मृतका के भाई ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह एंबुलेंस चलाता है। बुधवार की शाम घर पर ही था। शाम करीब 7.14 बजे बहन ने कॉल किया और रोते हुए कहा कि भाई मुझे बचा लो…मैं आम के बाग में हूं….कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं। करीब 18 सेकेंड तक उसकी बहन के साथ बात हुई और उसके बाद फोन बंद हो गया।

बहन का फोन कटते ही भाई अपनी एंबुलेंस से आम के बाग में पहुंचा। एंबुलेंस की लाल व नीली बत्ती को देखकर वहां मौजूद चार लड़के मौके से फरार हो गए। उसकी बहन चुन्नी के सहारे आम के पेड़ से लटकी हुई थी। भाई को देखते ही बहन ने दो बार सिसकी ली और उसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके कपड़े फटे थे और निजी अंगों से खून बह रहा था। उसने तुरंत बहन को पेड़ से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा।

आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
लड़की के मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आखिरी समय में उसने किसको कॉल किया था। मृतका की हत्या में उन चार लड़कों का हाथ है या फिर उसके किसी जानकार का, इस पर भी जांच हो रही है।

Post Views: 1
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: काराकाट में पवन सिंह के उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक…
Next Post: भारत के लिए चीन के साथ रिश्ते अहम और महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया