Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर जमकर साधा निशाना

Posted on April 13, 2024 By Chhavi Singh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षियों को भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा विपक्षी गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे जमानत पर बाहर हैं।

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘एक तरफ पीएम मोदी भ्रष्टाचारियों को सजा देने की बात करते हैं। वहीं, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन का कहना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाया जाना चाहिए। अब आपको चुनना है कि भ्रष्टाचारियों को बचाना है या उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, लालू यादव और उनके दोनों बेटे क्या ये सब केवल जमानत पर नहीं हैं? अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ये सब जेल में नहीं हैं? आधे जमानत पर हैं, आधे जेल में हैं।


जेपी नड्डा ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर जोर देते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने कोयला घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, चावल, चीनी, 2जी/3जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला किया। अखिलेश यादव ने लैपटॉप घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट में भ्रष्टाचार किया। लालू यादव ने चारा घोटाला किया था। उन्होंने नौकरी के बदले जमीन के घोटाले में भ्रष्टाचार किया। ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाला, पशु तस्करी घोटाला, रेत घोटाला किया।’

गौरतलब है, हाल के दिनों में कई विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार किया था। बीआरएस नेता के. कविता को भी हाल ही में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।


जेपी नड्डा ने कहा, ‘इंडी गठबंधन के पास देश के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इनका एक ही एजेंडा है- मोदी हटाओ, मोदी को गाली दो।’ उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यभूमि महाराष्ट्र के गोंदिया में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह उत्साह और प्रचंड समर्थन जनता-जनार्दन द्वारा ‘अबकी बार- 400 पार’ का उद्घोष है। विपक्षी गठबंधन अपनी हार देखकर हताशा में हैं इसलिए वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये सिर्फ भ्रष्टाचारियों को और अपने परिवार को बचाने वालों का गठबंधन है। इनका काम सिर्फ घोटाला करना है।


उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा हर वर्ग का उत्थान करने के साथ हमारी विरासत व संस्कृति को सम्मान देकर देश को स्वाभिमान से परिपूर्ण किया है, इसलिए आज जन-जन मोदी जी के साथ है। नड्डा ने आगे कहा कि साल 2014 से पहले देश में आए दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, घोटाले होते थे और नीतियां एयर कंडीशन कमरे में बना करती थी। पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने 10 साल विकास, सांस्कृतिक विरासत के उत्थान, किसानों को ताकत मिलने का काल देखा, महिलाओं के सशक्तिकरण और दुनिया में भारत को अग्रणी बनता देखा।

भाजपा नेता ने कहा, ‘हमारे विपक्षी दल बहुत घबराए हुए है, हताशा में हैं, निराशा में हैं, नए नए तरीकों से समाज को खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। इंडी गठबंधन का जातीय जनगणना का मकसद देश को जातियों में बांटने का है।’

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बिहार-झारखंड के जंगलों में पुलिस नक्सलियों की टोह में ड्रोन से कर रही निगरानी
Next Post: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme