Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
giriraj

देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट नहीं चाहिए : गिरिराज सिंह

Posted on April 23, 2024April 23, 2024 By Sanchar Times News

गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय सीट से मौजूदा बीजेपी सांसद है। पार्टी ने उनपर फिर से दांव लगाया है। गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्हें देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट नहीं चाहिए। उनका एक बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि आप मेरे लिए उन लोगों से कभी वोट न मांगें, जो देशद्रोही हैं, पाकिस्तान परस्त हैं और भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं।

इसके बाद सीपीआई में चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। हालांकि, गिरिराज सिंह ने फिर से कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है। अब गिरिराज ने कहा है कि सीपीआई और इंडिया गठबंधन वाले बताएं कि उन्हें देशद्रोही और पाकिस्तान परस्त का वोट चाहिए क्या। गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरे बयान को लेकर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इंडिया गठबंधन बताए, कम्युनिस्ट पार्टी बताए कि जो आरोप उन्होंने हम पर लगाए हैं, क्या वह देशद्रोहियों का वोट लेंगे।

शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने लिखा, ‘‘उनका बयान उत्तेजक, भड़काऊ और एक विशेष समुदाय के खिलाफ है। निर्वाचन आयोग को भाजपा उम्मीदवार के घृणा भाषण की जांच करनी चाहिए और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।’’ उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘गिरिराज सिंह के इस घृणा भाषण से सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, मैं निर्वाचन आयोग से केंद्रीय मंत्री से लिखित स्पष्टीकरण/बयान मांगने का भी अनुरोध करना चाहूंगा कि उन्होंने बेगूसराय में पाकिस्तान समर्थकों की उपस्थिति के बारे में तथ्य को संबंधित अधिकारियों से क्यों छिपायात्र? उन्हें इसे स्पष्ट करने की आवश्यकता है।’’

Post Views: 3
बिहार

Post navigation

Previous Post: उत्तर प्रदेश : बरेली में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल
Next Post: चुनाव आयोग का झारखंड के इन जिलों पर फोकस

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया