Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ec

चुनाव आयोग का झारखंड के इन जिलों पर फोकस

Posted on April 23, 2024 By Sanchar Times News

रांची। पिछले चुनावों में जहां मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है चुनाव आयोग का फोकस उन जिलों पर है। इनमें रांची, धनबाद, बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम सम्मिलित हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इन जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सोमवार को यहां के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मोड में बैठक की। इस क्रम में उन्होंने उपायुक्तों को कई निर्देश दिए।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग इस बार कई स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। इसमें युवक-युवतियों से लेकर समाज के हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और समूहों से भी अपील की जा रही है वह भी इस महाअभियान से जुड़ें और लोकतंत्र के महान पर्व में शतृप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। इंटरनेट मीडिया पर भी अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसमें कई इनोवेटिव आइडिया के तहत भी काम हो रहे हैं। युवा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके रील्स, वीडियो और शार्ट फिल्मों से लोग प्रेरित भी हो रहे हैं और आनंद भी ले रहे हैं। जागरूकता वैन भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न इलाकों में घूमने लगे हैं, वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों के माध्यम से इस अभियान से लोगों को जोड़ा जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार के मतदान में कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस उद्देश्य से सभी को काम करना है। उन्होंने धनबाद जिले के झरिया एवं बेलगड़िया के शिफ्टेड वोटर्स की वजह से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र से जुड़े मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए माइकिंग के जरिये मतदान दिवस की जानकारी देने और मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के निर्देश निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं में बने वोटर अवेयरनेस फोरम के सदस्यों से मिलकर इनके संस्थानों में शत-प्रतिशत मतदाताओं को पंजीकृत करें। साथ ही उन्हें मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की जानकारी देते हुए इसके सदुपयोग के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही वैसे मतदान केंद्र जहां मतदान प्रतिशत कम था, उन पर विशेष फोकस करते हुए संबंधित कारणों को दूर करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें। इसी तरह, शहरी क्षेत्र में बनी सोसाइटी को टारगेट कर वहां मतदान के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए डेमोक्रेसी रूम बनाने एवं उनसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रारूप में प्रोजेक्ट प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों की स्वयं भौतिक समीक्षा करने पर भी जोर दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढ़ने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं को अपने मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर रांची, धनबाद, बोकारो एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने अपने जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: देशद्रोहियों और पाकिस्तान परस्त लोगों का वोट नहीं चाहिए : गिरिराज सिंह
Next Post: पीएम का भाषण भड़काऊ, तत्काल कार्रवाई करे चुनाव आयोग : कांग्रेस

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया