Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 09 11 at 14.44.52

सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी द्वारा एक कुख्यात चोर को किया गया गिरफ्तार

Posted on September 11, 2025September 11, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली. संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम स्टेशन पर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सासाराम संजीव कुमार तथा जीआरपी सासाराम थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह राणावत, आरक्षी बबलेश कुमार मीणा, आरक्षी विमलेश भारती, आरक्षी सौरभ कुमार सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम तथा जीआरपी से पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार व दयानंद सभी संयुक्त रूप से सासाराम स्टेशन पर गस्त चेकिंग व आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रहे थे, उसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे एक लाल काले एयर बैग के साथ निकलते हुए देखा गया जिसका नाम और पता पूछने पर नाम विमलेश राम उम्र 26 वर्ष पुत्र प्रदीप राम निवासी ग्राम पिपराडीह ,थाना नासरीगंज, रोहतास बताया।

पकड़ा गया चोर किसी यात्री का एक बैग तथा तीन अदद मोबाइल चोरी कर ले जा रहा था, जिसे दबोच लिया गया। बैग को खुलवाकर चेक करने पर उसमें एक लेडिस पर्स से एक जोड़ी सोना जैसा पीला रंग का कान का टॉप-03, एक जोड़ी पायल चाँदी रंग का-04, एक पीले रंग का हार, चार अदद पीले रंग का कान का झुमका, एक अदद पीले रंग का मंगटिका, दो अदद हल्का गुलाबी रंग की अंगूठी, दो जोड़ी पीले रंग का कान का टॉप, कुछ नगद एवं बैग से महिला एवं बच्चों के दैनिक प्रयोग का कपड़ा बरामद हुआ। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर चोरित 03 स्कीन टच मोबाईल, रेडमी कम्पनी का ब्लू रंग का पैटर्न लॉक लगा हुआ,विवो कम्पनी का ब्लू रंग का स्कीन लॉक लगा हुआ तथा दायें पॉकेट से एक विवो कम्पनी का अरोरा गोल्ड रंग का पासवर्ड लॉक लगा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। मौके पर कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना सासाराम पर ले जाकर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उक्त अपराधी का अपराधिक इतिहास ज्ञात करने पर स्थानीय थाना नासरीगंज में पॉक्सो एक्ट तथा जीआरपी डेहरी ओन सोन में चोरी का 02 मामला दर्ज है। अपराधी के पास से बरामद सामान की अनुमानित कीमत ₹1,00,000/- रूपये है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीएम और एसपी ने बज्रगृह का किया निरीक्षण
Next Post: सासाराम : मायके जाने की जिद पर नवविवाहिता ने की खुदकुशी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया