Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 07 17 152545

125 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा पर आम आदमी पार्टी का सीएम नीतीश पर हमला, कहा-AAP की नीतियों की स्वीकारोक्ति है ये फैसला

Posted on July 17, 2025July 17, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के बिहार प्रदेश संयुक्त सचिव तेज प्रताप सिंह यादव ने इस घोषणा को आम आदमी पार्टी की नीतियों की जीत बताते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

सासाराम आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत के बाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर पर चुनावी वर्ष में जिस तरह 125 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की है, वह आम आदमी पार्टी की विचारधारा की नकल है।” उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने न केवल ऐसी घोषणाएं कीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर लोगों को स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई हैं।

तेज प्रताप सिंह यादव ने आगे कहा कि, “नीतीश कुमार की सरकार अब आम आदमी पार्टी की राह पर चलने को मजबूर हो गई है। यह इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी का मॉडल उन्हें प्रभावित कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आम जन के लिए काम करने वाली नीतियों के बल पर सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करेगी। नीतीश सरकार की नई घोषणा को लेकर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है और विपक्ष इसे आम आदमी पार्टी की वैचारिक जीत के रूप में देख रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में डीएम उदिता सिंह ने EVM-VVPAT डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया उद्घाटन, मतदान प्रक्रिया को लेकर दी जानकारी
Next Post: लगातार हो रही बारिश से पूरा शहर जलमग्न, सिपाही भर्ती के परीक्षार्थियों को उठानी पड़ी परेशानी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme