Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 05 06 132848

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मंदिर में चढ़ाया अपना गुप्तांग

Posted on May 6, 2026May 6, 2026 By Chhavi Singh

बिहार के सासाराम से एक चौंकाने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

सासाराम के कुसडिहरा गांव में 25 वर्षीय एक शादीशुदा युवक ने अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक, तनाव में आकर युवक गांव के एक शिव मंदिर पहुंचा, जहां उसने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और उसे भगवान को अर्पित कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने अपने गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में युवक को सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक के गुप्तांग और गर्दन में गहरे जख्म हैं। सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपना लिंग पूरी तरह से काट लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटना के पीछे मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है, लेकिन इस घटना के बाद युवक में स्थायी रूप से नपुंसकता आ सकती है।

इस मामले में अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, युवक की इस अजीबोगरीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है। पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए इस खतरनाक कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।

डॉ. मणिराज रंजन, सिविल सर्जन, सासाराम – “युवक ने अपना लिंग पूरी तरह से काट लिया है। यह एक गंभीर मामला है, जिसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। फिलहाल इलाज चल रहा है, लेकिन आगे चलकर उसमें नपुंसकता आ सकती है।”

बिहार

Post navigation

Previous Post: “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल”: जीत के बाद PM मोदी का बड़ा बयान
Next Post: दिल्ली में अत्याधुनिक IIFT परिसर की आधारशिला, NBCC की बड़ी उपलब्धि

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया