Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|अंतर्राष्ट्रीय
Screenshot 2025 05 06 110740

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को झटका, UNSC में कश्मीर पर चर्चा बिना नतीजे के समाप्त

Posted on May 6, 2025May 6, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को एक बड़ा कूटनीतिक झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मंगलवार को पाकिस्तान के अनुरोध पर जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर हुई बंद कमरे की बैठक बिना किसी निष्कर्ष, बयान या प्रेस विज्ञप्ति के समाप्त हो गई।

यह बैठक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सोमवार दोपहर शुरू हुई थी। बैठक के कुछ घंटे पहले ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को “पिछले कई वर्षों के उच्चतम स्तर” पर बताया था और चिंता जताई थी। पाकिस्तान ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाते हुए कश्मीर, सैन्य निर्माण और भारत के कथित “आक्रामक व्यवहार” की बात की।

हालांकि, सुरक्षा परिषद के किसी भी सदस्य ने बैठक के बाद कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की, न ही कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई। यह बैठक सामान्य सुरक्षा परिषद चैंबर के बजाय उसके बगल स्थित परामर्श कक्ष में हुई — जो दर्शाता है कि यह एक औपचारिक नहीं बल्कि अनौपचारिक चर्चा थी।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने इस दौरान भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाने की कोशिश की, और सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के कदम को “आक्रामकता” करार दिया। भारत, जो कि इस बैठक में आधिकारिक रूप से पक्ष नहीं था, का मानना है कि यह पाकिस्तान का एक और प्रयास था वैश्विक मंच पर झूठा नैरेटिव स्थापित करने का।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पहले ही स्पष्ट किया था कि ऐसी बैठकों से कोई ठोस परिणाम नहीं निकलता जब एक पक्ष केवल अपने हित साधने के लिए परिषद का मंच उपयोग करता है। उन्होंने कहा, “भारत ऐसे पाकिस्तानी प्रयासों को विफल करता रहेगा।”

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में भी चीन के समर्थन से पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर यूएनएससी में इसी तरह की चर्चा करवाई थी, जो तब भी बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी।

इस बार भी UNSC के अधिकांश सदस्यों ने यही रुख दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मामला द्विपक्षीय है और इसे आपसी संवाद से ही सुलझाया जाना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रोहतास : ट्रैक्टर पलटने के बाद कार की टक्कर से ईंट व्यवसायी की मौत, एक घायल
Next Post: भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने मॉक ड्रिल के निर्देश दिए, गृह सचिव गोविंद मोहन ने की आपात बैठक

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme