
ST.News Desk

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। शनिवार सुबह भी वायु गुणवत्ता (AQI) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और सुबह 9 बजे औसत AQI 335 दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीर ऐप’ के अनुसार, दिल्ली के 36 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई। इन केंद्रों में सबसे खराब हालत मुंडका की रही, जहां AQI 387 तक पहुंच गया।
AQI श्रेणी क्या कहती है?
0–50: अच्छा
51–100: संतोषजनक
101–200: मध्यम
201–300: खराब
301–400: बहुत खराब
401–500: गंभीर
सप्ताहभर AQI में उतार-चढ़ाव
इस सप्ताह दिल्ली की वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट के साथ उतार-चढ़ाव देखने को मिला:
रविवार: 279
सोमवार: 304
मंगलवार: 372
बुधवार: 342
गुरुवार: 304
शुक्रवार: 327
शनिवार (सुबह): 335
इनमें ज्यादातर दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहे।
ठंड में भी बढ़ा प्रदूषण
शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.8°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7°C कम रहा। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 95% दर्ज हुई।
आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 24°C तक पहुंच सकता है।
शुक्रवार को भी ‘बहुत खराब’ हवा
शुक्रवार को घनी धुंध छाई रही और 24 घंटे का औसत AQI 327 रहा।
बवाना: 373 (सबसे खराब AQI)
आरके पुरम: 370
शाम 6 बजे तक 39 में से 31 मॉनिटरिंग स्टेशन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुए।

