Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
p bangal

बाबरी मस्जिद आधारशिला पर बंगाल में संग्राम, बीजेपी ने टीएमसी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया

Posted on December 6, 2025December 6, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk
प. बंगाल में बाबरी मस्जिद की आधारशिला को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर जुबानी हमला किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि वोटबैंक के लिए ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है।
नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी है, जिसका बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है। बीजेपी आईटी सेल के चीफ और पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने टीएमसी की कड़ी निंदा की है। अमित मालवीय ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आग से खेल रही हैं।

ध्रुवीकरण करने का लगाया आरोप

अमित मालवीय ने कहा कि मुर्शिदाबाद के बेलडांगा से सामने आ रही खबरों ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है, जिसमें ममता बनर्जी ने राजनीतिक लाभ के लिए मुस्लिम भावनाओं का ध्रुवीकरण करने के लिए ‘निलंबित’ टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर का इस्तेमाल किया है। कबीर के मुस्लिम समर्थकों के समूहों को उस जगह के निर्माण के लिए ईंटें ले जाते हुए देखा गया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि वहां बाबरी मस्जिद बनेगी। उन्होंने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल पुलिस हुमायूं कबीर का समर्थन कर रही है और इस गतिविधि के लिए सुरक्षा प्रदान की है।

संवेदनशील इलाका है बेलडांगा

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि बेलडांगा राज्य के सबसे सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है, जहां झड़पों का एक लंबा इतिहास रहा है। यहां किसी भी तरह की संगठित अशांति एनएच-12 की नाकाबंदी का कारण बन सकती है, जो उत्तर बंगाल को राज्य के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। ऐसे परिदृश्य में कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी गंभीर परिणाम होंगे। मालवीय ने कहा कि यह तथाकथित मस्जिद परियोजना एक धार्मिक प्रयास नहीं बल्कि एक राजनीतिक प्रयास है, जो भावनाओं को भड़काने और वोट बैंक को मजबूत करने के लिए बनाया गया है।
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

वहीं, बंगाल बीजेपी ने भी टीएमसी और सीएम ममता पर निशाना साधा है। बंगाल बीजेपी ने ट्वीट कर रहा कि ‘होरी मच्छ न छुई पानी’। इस कहावत का अर्थ है-अपने हाथ गंदे किए बिना कुछ करना। बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी ने खुद को दूर करते हुए हुमायूं कबीर के जरिए पश्चिम बंगाल में मुसलमानों का ध्रुवीकरण करने का फैसला किया है। टीएमसी ने हुमायूं को तब क्यों नहीं सस्पेंड किया जब उसने यह कहकर हिंदुओं को धमकाया कि मुर्शिदाबाद में मुसलमान 70% हैं और हिंदू केवल 30% हैं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: गिटार वाली ‘रॉकस्टार बहुरानी’ का वीडियो हुआ वायरल, घूंघट में गिटार बजाकर गाना गाती दिखीं-सोशल मीडिया पर छाया अनोखा अंदाज़
Next Post: दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’: मुंडका में AQI 387, राजधानी का औसत 335

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया