Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 9

डेहरी में राजद विधायक पर अपहरण और हमला का आरोप, विरोध करने वाले युवक को चलती कार से फेंकने का मामला तूल पकड़ा

Posted on October 12, 2025October 12, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

खबर रोहतास जिले के डेहरी से है, जहां राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि विधायक ने अपने काफिले के विरोध में नारेबाजी कर रहे एक युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और फिर उसे चलती कार से नीचे फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना डेहरी के चिलबिला गांव की है, जहां शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत अहरांव से लौट रहे विधायक फतेह बहादुर सिंह के काफिले को कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया और “विधायक मुर्दाबाद” के नारे लगाए। विरोध कर रहे युवकों और विधायक समर्थकों के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान राहुल नामक एक युवक को विधायक की गाड़ी में जबरन बैठा लिया गया। कुछ दूरी पर जाने के बाद युवक को चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे मामले में डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि जनसंपर्क के दौरान विरोध हुआ, लेकिन किसी को गाड़ी में जबरन बैठाना या फेंकने जैसी घटना नहीं हुई है। उनका यह भी कहना है कि उनके विरोधी योजनाबद्ध तरीके से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि विधायक फतेह बहादुर सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। खासतौर से हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते कई लोगों में नाराजगी है। आज की घटना भी चिलबिला गांव के मंदिर के पास हुई, जहां कुछ युवक उनसे देवी के दर्शन कराने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान विरोध और हंगामा बढ़ गया।

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: आचार संहिता के पांच दिन बाद भी सासाराम सदर अस्पताल में लगे हैं सरकारी योजनाओं के पोस्टर, प्रशासन बेखबर
Next Post: सासाराम में महिला डीएम उदिता सिंह ने दीप जलाकर किया स्वीप कोषांग का उद्घाटन, महिलाओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया