Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
gandhi iji

अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on October 2, 2024October 2, 2024 By Chhavi Singh

कहा, गांधी जी के जीवन से सीख लेकर जनता की सेवा में जुटी है ‘आप’ की सरकार


नई दिल्ली। (ST.News Desk) : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केजरीवाल ने बापू को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा सर्वजन समभाव की सीख देता है। ‘आप’ की सरकार बापू के जीवन दर्शन से सीख लेकर जनता की सेवा में जुटी है।

उन्होंने कहा कि बापू का जीवन संदेश सदैव पूरे वि का मार्गदर्शन करता रहेगा। महात्मा गांधी का सपना एक ऐसे देश का था, जहां सबको अच्छी शिक्षा और इलाज मिले, सभी धर्म-जाति के लोग भाईचारे के साथ रहें। यह अब दिल्ली में मुमकिन होने लगा है। महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अर¨वद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके जरिए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पूरा देश बापू को याद कर रहा है। गांधी जी का सपना एक ऐसे देश का था, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर बीमार को अच्छा इलाज मिले और जहां सभी जाति और धर्म के लोग भाईचारे के साथ रहें। आज बापू को श्रद्धांजलि देते हुए हमें खुशी है कि देश की राजधानी दिल्ली में यह सब मुमकिन होने लगा है।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिल रही है। हर व्यक्ति को अच्छा इलाज मिल रहा है। 24 घंटे सस्ती बिजली आने लगी है। घर-घर तक पीने का पानी पहुंच रहा है। किसानों को पूरा मुआवजा मिल रहा है। शहीदों और जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार मिलने लगा है। केजरीवाल ने कहा कि देश की आजादी के लिए लड़ते हुए गांधी जी का सपना था कि ऐसा ¨हदुस्तान बनाएंगे, जहां बेहतर जिंदगी पर सभी का समान अधिकार होगा, क्योंकि देश, जमीन पर खींची हुई किसी लकीर का नाम नहीं है। देश, देश के लोगों से बनता है। हमने दिल्ली में जन-गण को जोड़कर इस तंत्र को बदला है। हमने गणतंत्र को उसकी ताकत से मिलवाया है। बापू का जीवन हमेशा त्त्सर्वजन समभावथ् की सीख देता है। उनके जीवन दर्शन से सीख लेकर हम सभी जनता की सेवा में जुटे हैं।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ईरान न जाने की दी सलाह
Next Post: कैंसर की नकली दवाइयों के उत्पादन एवं आपूर्ति करने के आरोपी को जमानत देने से Delhi High Court का इनकार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme